-

8 मार्च दिन बुधवार को विश्व महिला दिवस के अवसर पर बॉलीवुड के सितारों ने जश्न मनाया। साथ ही साथ उन्होंने देश और समाज को विकास की राह पर ले जाने वाली महिलाओं के सम्मान में अपने विचार भी व्यक्त किये।
-
अजय देवगन : सभी को प्रत्येक दिन महिला दिवस मनाना चाहिये, इसके लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिये।
-
अनुष्का शर्मा
-
अमिताभ बच्चन : विश्व महिला दिवस पर मैं यही कहूंगा कि ..आपके बिना यहां हीरो भी जीरो है।
-
हेमा मालिनी : विश्व महिला दिवस की सभी को बहुत-बहुत बधाई। आप सब की सभी इच्छाएं और सपने पूरे हों।
-
अनिल कपूर : सुनीता कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर (अनिल कपूर की पत्नी व बेटियां) को विश्व महिला दिवस की बधाई। आपने जो कुछ भी किया और जो कुछ भी कर रहे हो उन सभी चीजों के लिए आप सबका धन्यवाद।
-
माधुरी दीक्षित : सभी माताएं, बेटियां, पत्नियां हमारे जीवन की प्रेरणा हैं। सभी ने अपनी जिन्दगी में बुरे समय के विपरीत काम किया, सभी का धन्यवाद। महिला दिवस की शुभकामनाएं!
-
अनुपम खेर : भगवान ने महिलाओं को जीवन देने की दुर्लभ शक्ति प्रदान की है। वह जानता है कि सभी महिलाएं खास हैं। पुरुषों को प्रत्येक दिन महिला दिवस का जश्न मनाना चाहिए।
-
प्रियंका चोपड़ा : इस विश्व महिला दिवस के मौके पर प्रत्येक लडक़ी, प्रत्येक महिला का सम्मान करें।
-
प्रकाश झा : हमारे ग्रह और इसकी सभ्यता के भविष्य के लिए! सभी महिलाओं को प्यार और सम्मान।
-
सोनाक्षी सिन्हा : हम सभी लोग कुछ न कुछ कर सकते हैं, तो उम्मीद से ज्यादा करने की कोशिश करें! आप सभी को महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
-
आर माधवन : विश्व की सभी माताओं, बेटियों, पत्नियां, बहनों, चाची, भतीजी, चचेरी बहनों, दादी-नानी, पोती, बहू और सासू माओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।
-
सुष्मिता सेन: सभी खूबसूरत लोगों को महिला दिवस की शुभकामनाएं। महिला दिवस पर सभी की बधाई की आभारी हूं। उन सभी पुरुषों का सम्मान करती हूं, जो महिलाओं के उत्सव समारोह का हिस्सा हैं। सभी को मेरी तरफ से प्यार।
-
सुभाष घई : सभी महिलाओं को मेरी सच्ची सलामी जो हर समय हर रूप में मां होती हैं। महिला दिवस की शुभकामनाएं।