-
हर इंसान का किसी ना किसी चीज को लेकर क्रेज होता ही है। कोई अलग-अलग तरह के खाने का शौकीन होता है तो किसी को शॉपिंग का शौक होता है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में भी इस तरह के क्रेज से अछूते नहीं है। उन्हें भी किसी ना किसी चीज का क्रेज होता है। किसी को जूते खरीदने का शौक है तो किसी को टैटू बनवाने का। कोई सफाई को लेकर क्रेजी है तो कोई खुद को हमेशा फैशनेबल दिखाना चाहता है। चलिए आज हम बात करते हैं फिल्मी सितारों की ऐसी ही कुछ अजीब सी आदतों की।
-
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें दर्शक उनके रोमांटिक स्टाइल के लिए काफी पसंद करते हैं। शाहरुख को क्लासिक, डेनिम हर तरह की जीन्स का काफी शौक है। शाहरुख के पास करीब डेढ़ हजार से ज्यादा जीन्स हैं।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी एक्टिंग और कॉन्ट्रोवर्सी के लिए काफी फेमस हैं। उन्हें टैटू का काफी क्रेज है। उनके शरीर पर कई टैटू भी हैं। उन्होंने गर्दन, पैर पर टैटू बनवा रखा है। कंगना खुद को टैटू के जरिए स्टाइलिश दिखाना पसंद करती हैं।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन को दर्शक साड़ी में काफी पसंद करते हैं। विद्या को साड़ियों का काफी क्रेज भी है। वह बड़े-बड़े इवेंट में साड़ी पहनकर जाना ही पसंद भी करती हैं। लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि विद्या के पास साड़ियों का काफी अच्छा कलेक्शन है। उनके वॉर्डरोब में करीब 800 से ज्यादा साड़ियां हैं।
-
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में काम कर रही हैं। प्रियंका जूतों को लेकर काफी क्रेजी हैं। उनके पास 80 से ज्यादा जूते हैं। प्रियंका अपने जूतों के हिसाब से खुद को स्टाइल करना पसंद करती हैं।
-
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रिटी जिंटा को दर्शक उनके लुक की वजह से काफी पसंद करते हैं। प्रिटी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें साफ-सफाई की सनक है। यहां तक की उन्हें अपना बाथरूम शेयर करना भी बिल्कुल पसंद नहीं है।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को उनके फैन्स उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनके स्टाइल स्टेटमेंट के लिए पसंद करते हैं। वहीं सोनम को भी फैशनेबल और स्टाइलिश दिखने का काफी शौक है। वह खुद के कपड़ों पर काफी ध्यान देती हैं। (All Photo Source: Instagram)