-
Hrithik Roshan-Uday Chopra
बता दें, ऋतिक और उदय ने स्कूल ही नहीं, बल्कि कॉलेज की पढ़ाई भी साथ की है। दोनों एक्टर एक साथ फिल्म ‘धूम 2’ में काम कर चुके हैं। -
Anushka Sharma-Sakshi Singh Dhoni
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने असम केसेंट मैरी स्कूल,मार्घेरिटा से पढ़ाई की है। दोनों के स्कूल ग्रुप की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें अनुष्का और साक्षी की बचपन की तस्वीरें थीं। -
Athiya Shetty-Krishna Shroff
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी स्कूल फ्रेंड रह चुके हैं। दोनों ने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में साथ पढ़ाई की थी। दोनों की दोस्ती आज भी कायम है। -
Salman Khan-Aamir Khan
सलमान और आमिर खान की गिनती बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ते थे। इस बात का खुलासा आमिर खान ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया कि सलमान और वो मुंबई के पाली हिल में सेंट एनीज में दूसरी क्लास में एक साथ पढ़ते थे। -
Sara Ali Khan-Ananya Pandey
सारा अली खान और अनन्या पांडे स्कूल में एक साथ पढ़ती थी। दोनों की दोस्ती आज भी काफी गहरी है। दोनों को एक साथ कई पार्टी में स्पॉट भी किया जा चुका है। -
Shraddha Kapoor-Tiger Shroff
क्या आप जानते हैं श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की दोस्ती आज से नहीं बल्कि कई साल पुरानी है। दोनों ने एक साथ मुंबई के एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। दोनों प्रोफेशनल ही नहीं पर्सनल लाइफ में भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों के साथ बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुके हैं। -
Twinkle Khanna-Karan Johar
ट्विकल खन्ना और करण जौहर बचपन में एक साथ पढ़े हैं। इस बात का खुलासा ट्विंकल ने अपनी आटोबायोग्राफी में किया है। उन्होंने बताया है कि वह उसी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की हैं जहां करण जौहर पढ़ते थे। -
Varun Dhawan-Arjun Kapoor
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुज में कदम रखने वाले एक्टर वरुण धवन और गुंडे स्टार अर्जुन कपूर स्कूल के दोस्त हैं। दोनों ने एक साथ ही एक्टिंग सीखी है।