-
बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो हर साल अपनी कमाई में से कुछ हिस्सा जरूरतमंद लोगों पर लगाते हैं। कुछ लोग किसी चैरिटेबल फाउंडेशन को फंड मुहैया करने के लिए कभी कभी खुद से तो भी किसी इवेंट के जरिए फंड इकट्ठा करते हैं। कभी फुटबॉल मैच से तो कभी किसी फैशन शो से मिलने वाली राशि को एक फंड को दे दिया जाता है। आज हम जानते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जो जरूरतमंदों की मदद के लिए किसी ना किसी चैरिटी फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं।
-
सबसे पहले बात करते हैं एक्टर सलमान खान की जिन्हें बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें लोगों की मदद करने के लिए जाना जाता है। वह बच्चों की मदद के लिए चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते हैं। उनके फाउंडेशन का नाम बींग ह्यूमन है, जिसके तहत टी-शर्ट, मग, सिक्के आदि बेचे जाते हैं। इससे वह बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करते हैं।
-
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन UNICEF के एंटी पोलियो कैंपेन का हिस्सा तो हैं ही साथ ही वह जनरेशन प्रोजेक्ट को भी सपोर्ट करते हैं। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स के कपड़ों को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके बाद उन रुपयों से जरूरतमंदों की मदद की जाती है।
-
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी इस मामले में पीछे नहीं है। वह मेक अ विश नाम के एक चैरिटेबल ट्रस्ट को मदद करते हैं। उन्हें हाल ही में UNOPS के पहले ग्लोबल एंबेस्डर के रूप में नियुक्त किया गया है।
-
बॉलीवुड एक्टकर जॉन अब्राहम भी कई चैरिटी ट्रस्ट का हिस्सा हैं। वह पेटा के साथ-साथ इंसानों से जुड़े भी कई चैरिलटेबल ट्रस्ट का हिस्सा हैं।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी चैरिटी ट्रस्ट को चलाती हैं। उनके फाउंडेशन का नाम ऐश्वार्या राय फाउंडेशन है। वह स्माइल ट्रेन नाम के ग्लोबल एंबेसडर भी हैं।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जानवरों की संस्था पेटा में काफी मदद करती हैं। वह पेटा के अलावा एएबी ऑर्गनाइजेशन को भी मदद करती हैं।
-
बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस टेक ऑफ इंडिया मूमेंट का हिस्सा है। वह इसे पूरे विश्व में बिना किसी भेदभाव के प्रमोट करते हैं। (All Photo Source: Instagram)