-
बॉलीवुड सितारे अक्सर ही अपनी फिल्मों और लाइफस्टाइल की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनके फैन्स अपने चहेते एक्टर से जुड़ी हर बात को ना सिर्फ जानना पसंद करते हैं बल्कि उनकी आदतों को फॉलो भी करना चाहते हैं। लेकिन उनकी कुछ आदतें ऐसी भी होती है जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। किसी को समय-समय पर अपने पैर धोना पसंद है तो किसी को अपने नाखून चबाने की आदत है। कोई फोन का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करता है तो कोई अपने वॉशरूम में ही लाइब्रेरी बनाए हुए हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड सितारों से जुड़ी कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में जिन्हें जानकर आप हैरान जरूर होंगे।
-
सबसे पहले बात करते हैं एक्टर अमिताभ बच्चन की जिन्हें हाथ में एक साथ दो घड़ी पहनने की अजीब सी आदत है। वह ऐसा तब जरूर करते हैं जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन विदेश यात्रा पर होते हैं। वह दोनों जगह के टाइम जोन को मैच करते हैं।
-
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस और मॉडल सनी लियोनी को हर 15 मिनट में पैर धोने की आदत है। वह अपने पैर हमेशा साफ रखना चाहती हैं।
-
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की आदत उनकी नवाबी को दर्शाती है। उन्हें वॉशरूम में किताबें पढ़ने का शौक है। इसलिए उनके बाथरूम में एक लाइब्रेरी और फोन एक्सटेंशन है। सैफ का बाथरूम उनके लिए दूसरे घर की तरह ही है।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की आदत सबसे अजीब है। उन्हें इस हाइटेक जमाने में फोन का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वह अपनी इस आदत की वजह से अक्सर कई इवेंट मिस कर देती हैं।
-
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को साबुन के कलेक्शन का शौक है। उनके पास कई तरह के सोप मिल जाएंगे। वह हर्बल, डिजाइनर और अरोमेटिक भी होते हैं।
-
एक्ट्रेस करीना कपूर खान को भी एक अजीब सी आदत है जो अक्सर ही लोगों में देखने को मिल जाती है। वह है अपने नाखून चबाने की। करीना अपने नाखून चबाती रहती हैं जिस वजह से उन्हें नकली नाखून लगाने पड़ते हैं।
-
बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को जूते खरीदने का काफी शौक है। वह अक्सर ही नए फुटवियर लेती रहती हैं। उनके पास अलग-अलग ब्रांड और अलग-अलग रंग के जूतों का एक बड़ा कलेक्शन है।
-
शाहरुख खान को जूतों और जीन्स का काफी शौक है। उनके पास करीब 15000 जीन्स हैं। (All Photo Source: Twitter)
