-
बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस की दुनिया दीवानी होती है वह उनके बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी उत्सुक भी रहते हैं। फिर चाहे बात उनके पसंदीदा एक्टर के रोमांस से जुड़ी हो या उनकी शादी से उनके फैन्स अपने चहेते एक्टर के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। जहां फिल्मी सितारों से शादी करने का सपना आम इंसान देखता है वहीं कई फिल्मी सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें बॉलीवुड से जुड़े लोग शादी के लिए नहीं भाए। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से बाहर जाकर शादी की। आज हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ एक्टर्स की जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से बाहर से अपना हमसफर चुना है।
-
सबसे पहले बात करते हैं एक्टर शाहिद कपूर की। जिन्होंने किसी एक्ट्रेस से नहीं बल्कि एक सिंपल सी लड़की मीरा राजपूत से शादी की है। अब दोनों की एक बेटी भी है।
-
सागरिका घाटगे ने हालही में शादी की है। उन्होने किसी एक्टर से नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर जहीर खान से शादी की।
-
शाहरुख खान की दुनिया दीवानी है। उन्होंने भी किसी एक्ट्रेस से शादी नहीं की। उन्होंने इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान को अपना हमसफर चुना।
-
खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड को कई फिल्में दी हैं। उन्होंने किसी एक्टर से नहीं बल्कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की।
-
एक्ट्रेस ईशा देओल ने कई फिल्मों में काम करने के बाद किसी एक्टर को अपना जीवन साथी नहीं चुना उन्होंने बिजनेसमैन भरत तख्तियानी से शादी की। इन दोनों की एक बेटी है।
-
लड़कियां एक्टर कुणाल कपूर के लुक की दीवानी हैं। उन्होंने नैना बच्चन ने शादी की है।
-
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के लाखों करोड़ों दीवाने हैं लेकिन उन्होंने किसी एक्टर से नहीं बल्कि डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की है। इनके दो बेटे भी हैं। (All Photo Source: Instagram)
