-
भारतीय फिल्म जगत में हर तरह के किरदारों को निभाने वाली अभिनेत्रियां मौजूद हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जो राजसी घराने से आती हैं। तो आइए जानते हैं इन एक्ट्रेसेज के बारे में और आप भी सोचिए क्या आपको इनके बारे में मालूम था?
-
Sonal Chauhan: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'जन्नत' में फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आईं सोनल एक मणिपुर, उत्तर प्रदेश के एक राजपूत परिवार से हैं। उनके पिता एक पुलिस इंस्पेक्टर हैं।
-
Riya & Raima Sen: यह दोनों बंगाली बहनें त्रिपुरा के एक राजसी परिवार से हैं और इला देवी उनकी दादी मां थीं।
-
Aditi Rao Hydari: अदिति का एक नहीं दो राजसी परिवारों से नाता है। मुहम्मद सलेह अकबर हैदरी अदिति के दादा थे और वह असम के गवर्नर थे।
-
Kiran RaoL: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की पत्नी किरण बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक हैं और वह जे.रामेश्वर राव के राजसी परिवार से आती हैं। जे रामेश्वर तेलंगाना में वानापर्थी के राजा थे।
-
Saif Ali Khan: बॉलीवुड के छोटे नवाब पटौदी परिवार से हैं। सैफ के पिता पटौदी के मशहूर नवाब थे और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे।
-
Bhagyashree: फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान के साथ नजर आईं भाग्यश्री महाराष्ट्र के संगली राजसी परिवार से हैं। उनके पिता विजय सिंह राव संगली के राजा थे।
-
Alisa Khan: तमाम अलग-अलग म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकीं एलिजा खान भी राजसी परिवार से हैं। वह मोहम्मद नवाब गयासुद्दीन खान की वंशज हैं।