-
तापसी पन्नू की अगली बॉलीवुड फिल्म 'जुड़वा 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर बॉलीवुड फैंस को काफी पसंद आ रहा है। डेविड धवन निर्देशित वरुण 'जुड़वा 2' साल 1997 में आई फिल्म 'जुड़वा' का सीक्वल है। जानना दिलचस्प है कि 'जुड़वा' का निर्देशन भी डेविड धवन ने ही किया था। 'जुड़वा' में सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। वहीं, 'जुड़वा 2' में वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। साल 2016 में आई फिल्म 'पिंक' में अपने शानदार अभिनय के लिए तारीफें बटोरने वाली तापसी पन्नू का 'जुड़वा 2' में एक अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है। कहना ना होगा कि साउथ इंडियन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के बाद तापसी ने बड़ी तेजी से बॉलीवुड में अपने कदम मजबूत किए हैं। आइए जानते हैं तापसी पन्नू के अब तक के सफर की पूरी कहानी।
-
तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को दिल्ली में हुआ था। तापसी पंजाबी परिवार से हैं।
-
तापसी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी रह चुकी हैं।
-
तापसी ने इंजीनियरिंग छोड़कर मॉडलिंग का रूख किया था और मॉडलिंग में काफी नाम भी कमाया।
-
तापसी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरआत साल 2010 में तेलगु फिल्म 'झूमंडी नादम' से की थी।
-
जानन दिलचस्प है कि साल 2011 में तापसी पन्नी की एक साथ कुल 7 फिल्में रिलीज हुई थीं। ये हैं- आदुकलम, वास्तडु ना राजू, मि. परफेक्ट, वीरा, वंधान वेंद्रान, मोगुडु और डबल्स।
-
साल 2013 में आई फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से तापसी पन्नू ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।
-
बता दें कि तापसी बॉलीवुड के अलावा तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
-
क्या आप जानते हैं कि तापसी एक अच्छी बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं।
-
तापसी पन्नू बाइक चलाने की शौकीन हैं। उन्होंने एक बाइक कंपनी के लिए ऐड किया है।
-
बताया जाता है कि तापसी अपनी फिल्मों में कई मुश्किल स्टंट्स खुद ही कर देती हैं। उन्हें स्टंट वुमेन की जरुरत बहुत कम पड़ती है।
