-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज ( 8 मई को) अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। 7 मई को सोनम की मेहंदी की रसम का सेलिब्रेशन हुआ, जिसमें आनंद भी नजर आए। मेहंदी के सेलिब्रेशन में पिता अनिल कपूर, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बॉलीवुड के कई सितारे में भी नजर आए। इस सेलिब्रेश में सोनम कपूर काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। फंक्शन में जहां सोनम कपूर गुलाबी शरारा पहने नजर आईं तो संगीत पर सफेद और गोल्डन वर्क के लहंगे में उनका रॉयल लुक सामने आया। सोनम और आनंद की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
-
सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 मई को सिख परंपरा के अनुसार शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मंगलवार शाम ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी।
-
शादी से पहले सोनम मेहंदी सिलेब्रिशन के दौरान काफी खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने अबु जानी- संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना।
-
अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे को तैयार करने के लिए स्वारोवस्की क्रिस्टल, सीक्विन, जरी और जरदोसी के साथ इस गोल्डन और सिल्वर कलर के लहंगे को बनाया गया है।
-
अबु जानी- संदीप खोसला के लहंगे को तैयार करने के लिए बॉर्डर से लेकर दुपट्टे पर खास कारीगरी नजर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम के इस खूबसूरत लहंगे को तैयार होने में 18 महीनों का वक्त लगा है। इस सेलिब्रेशन के मौके पर लहंगे के साथ सोनम ने अपनी मां के गहने पहने।
-
गोल्डन वर्क वाली इस ड्रेस में सोनम कपूर किसी राजकुमारी से कम नहीं दिख रही थीं। वहीं सोनम के अलावा आनंद आहूजा ने भी अबू जानी-संदीप खोसला का डिजाइनर कुर्ता पहना।
-
सोनम कपूर ने हैवी चोली वाले लहंगे के साथ बड़े झुमके और चोकर नेकलेस कैरी किए। साथ ही मांग टीका भी लगाया है जो झुमकों की तरह भारी है और चौड़ा भी है।
-
मेहंदी की रस्म के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर।
-
एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा।