-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रेड कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। सोनाक्षी के कुछ फैन्स को उनकी यह तस्वीर पसंद नहीं आई है। इन लोगों ने सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया है। सोनाक्षी के एक फैन को यह विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उन्होंने ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है। उसने लिखा, "मैम, ये आपको क्या हो गया है?" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "वेरी बैडलुक।" एक अन्य शख्स ने लिखा, "नकली सोना।" इसके अलावा एक दूसरे शख्स ने 'So Cheap' लिखकर सोनाक्षी पर तंज कसा है। वहीं, सोनाक्षी के कुछ फैन्स को उनकी यह बोल्ड तस्वीर पसंद भी आई है। इन लोगों ने कमेंट करके सोनाक्षी की खूबसूरती की तारीफ की है। आइए देखते हैं सोनाक्षी की यह तस्वीर और जानते हैं कि वो आजकल कहां पर बिजी हैं। (All Photos: Sonakshi Sinha Instagram Account)
-
सोनाक्षी सिन्हा को इस तस्वीर के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा है।
-
सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनाक्षी को इस तरह के कमेंट्स के जरिए ट्रोल किया है।
-
सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
-
वह आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करती रहती हैं।
-
सोनाक्षी के फैन्स उनकी नई-नई तस्वीरों का इंतजार रहता है।
-
खबर है कि सोनाक्षी फिल्म 'रेस 3' में नजर आ सकती हैं।
-
रिपोर्ट्स के मानें तो सोनाक्षी इस फिल्म में एक आइटम सॉन्ग करने वाली हैं।
-
सोनाक्षी इससे पहले भी कुछ आइटम सॉन्ग्स पर शानदार डांस कर चुकी हैं।
-
सोनाक्षी के फैन्स को उनके नए आइटम सॉन्ग का इंतजार रहेगा।