-
काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। इस तरह से काजोल फिलहाल 43 साल की हो चुकी हैं। लेकिन , कहना ना होगा कि इस उम्र में भी वह बेहद ही यंग दिखती हैं। काजोल को देखकर लगता ही नहीं कि वह दो बच्चों की मां हैं और 43 साल से ऊपर की हो चुकी हैं। काजोल ने 17 साल की उम्र में साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 'बेखुदी' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म में काजोल के अभिनय को सराहा गया। इसके बाद साल 1993 में काजोल की फिल्म आई 'बाजीगर'। 'बाजीगर' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झण्डे गाड़ दिए। इसमें काजोल के साथ शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में थे। काजोज और शाहरूख की जोड़ी 'बाजीगर' से हिट हो गई। इसके बाद शाहरूख और काजोल की एक साथ 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी कई सुपरहिट फिल्में आईं। आगे की तस्वीरों के कैप्शन में आप काजोल के बारे में और भी दिलचस्प बातें पढ़ सकते हैं।
-
काजोल का बैकग्राउंड फिल्मी है। वह मुखर्जी खानदान से हैं। मुखर्जी खानदान का बॉलीवुड को आगे ले जाने में अहम योगदान है।
-
काजोल अपने अभिनय करियर में अब तक करीब 30 फिल्में कर चुकी हैं।
-
काजोल ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल फिल्मों में भी काम किया है।
-
काजोल ने साल 1997 आई तमिल फिल्म 'मिनसारा कनवू' में शानदार काम किया था।
-
हाल ही में काजोल की एक और तमिल फिल्म 'वीआईपी 2' रिलीज हुई है।
-
वीआईपी 2 में काजोल धनुष के साथ काम किया है।
-
काजोल ने साल 1999 में अजय देवगन से शादी की।
-
अजय देवगन काजोल के करीब आने से पहले करिश्मा कपूर को डेट करते थे।
-
काजोल की बेटी का नाम 'न्यासा देवगन' और बेटे नाम 'युग देवगन' है।
-
बताया जाता है कि न्यासा को कुकिंग का शौक है और वह कुक बनना चाहती हैं।