-
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की है। ईशा अपनी तस्वीरों के कारण फिल्म जगत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई हैं। ईशा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में अभिनेत्री और मॉडल ईशा गुप्ता के होंठ पहले से अलग नजर आ रहे हैं। ईशा की फोटोज पर उनके फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अभिनेता इमरान हाशमी के बारे में बात करते हुए नजर आ रही थीं। ईशा वीडियो में कहते नजर आ रही थी कि वह इमरान हाशमी को पसंद नहीं करती थी। जिसके बाद वह बॉलीवुड जगत में सुर्खियों में आ गई थीं। हालांकि इस बारउ वह अपनी तस्वीरों के कारण चर्चा का विषय बनीं हुई। उनके फैंस उनकी फोटो पर कमेंट कर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजिला जॉली जैसा बता रहे हैं।
-
ईशा ने दूसरी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा,''ओनली फॉर यू नदी''। तस्वीर में ईशा खुले बालों में अलग लुक में नजर आ रही हैं। लोग ईशा के इस नए लुक में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
-
ईशा के इस नए लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ईशा की इस तस्वीर को 88 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद कर चुके हैं। फोटो पर कमेंट करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ''आपको इतना सुंदर दिखने का कोई हक नहीं है।''
-
ईशा गुप्ता पहले की तुलना में कुछ अलग नजर आ रही हैं। जिस पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''आप बिल्कुल एंजिला जॉली की तरह नजर आ रही हैं।''
-
अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है,जिसमें वह सफेद कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। फोटो में ईशा के होंठ पहले ही तुलना में कुछ अलग नजर आ रहे हैं।
-
ईशा ने हाल ही एक फोटो शेयर की थी जिसमें कैप्शन लिखा, 'डांसिग विद माय फिंगर'। इस तस्वीर में ईशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ईशा की इस तस्वीर को 90 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
-
बॉलीवुड मॉडल और अभिनेत्री ईशा गुप्ता की तस्वीरों को देखकर माना जा रहा है कि उन्होंने होठों की सर्जरी कराई है। वहीं दूसरी ओर उनके फैंस उनके अवतार को देखकर उनकी तुलना हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एंजिला जॉली से कर रहे हैं।