-

केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भाजपा नेता अब चुनाव तक आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से पांच सवाल पूछेंगे। उन्होंने केजरीवाल पर लगातार झूठ बोल कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। पहले दिन रूडी ने ही केजरीवाल से पांच सवाल पूछे। (फोटो: जनसत्ता)
-
पहला सवाल : चुनाव से पहले केजरीवाल ने कसम खाई थी कि वे कांग्रेस और भाजपा का साथ नहीं लेंगे। फिर बाद में ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने सरकार बनाने के लिए क ांग्रेस का समर्थन ले लिया। (फोटो: फाइल)
-
दूसरा सवाल : उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वे शीला दीक्षित पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दायर करेंगे। जब वे मुख्यमंत्री बने तो फिर क्यों नहीं उन्होंने दीक्षित के खिलाफ मुकदमा किया। (फोटो: फाइल)
-
तीसरा सवाल : उन्होंने घोषणा की थी कि वे सरकारी सुरक्षा नहीं लेंगें। फिर मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से जेड श्रेणी की सुरक्षा और दिल्ली पुलिस से सुरक्षा क्यों ली। (फोटो: फाइल)
-
चौथा सवाल : केजरीवाल पहले अपनी वैगन आर और मेट्रो में जाते थे। लेकिन अब क्या हुआ कि उनके पास महंगी गाड़ियां आ गईं। (फोटो: फाइल)
-
100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों में शामिल हुआ मोदी-केजरीवाल का नाम (फोटो: फाइल)