-
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आज अपना 68 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। मिथुन का जन्म साल 1950 में कलकत्ता में हुआ था। डिस्को डांसर के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती को लोग प्यार से दादा पुकारते हैं। फिल्म डिस्को डांसर की कामयाबी के बाद मिथुन चक्रवर्ती पॉपुलर हो गए थे। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद दादा की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही थी। मिथुन का नाम सबसे पहले एक्ट्रेस सारिका के साथ जुड़ा, हालांकि बाद में यह रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी थी। बाद में साल 1979 में मिथुन की लाइफ से जुड़ा एक खुलासा हुआ था जिसे एक्ट्रेस और मॉडल रहीं हेलेना ल्यूक ने किया था। हेलेना ने दावा किया था कि उन्होंने मिथुन से गुपचुप शादी रचा ली है। जानिए ऐसी ही मिथुन से जुड़ी कुछ रोचक बातें- (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
मिथुन दा को डांस का बचपन से ही शौक था और वो गलियों में डांस कर पैसा जुटाते थे। डांस के साथ ही दादा को एक्टिंग का भी शौक था।
-
अपनी डेब्यू फिल्म 'मृगया' के लिए मिथुन को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। मिथुन दा ने हिंदी ही नहीं बंगाली और उड़िया भाषा की फिल्में भी की हैं।
-
मिथुन दा के लिए सबसे मुश्किल वक्त साल 1993 से लेकर 1998 के बीच का था। जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। इस दौरान उनकी एक साथ 33 फिल्में फ्लॉप हुईं। इसके बावजूद उनका स्टारडम डायरेक्टर्स पर छाया था कि उन्होंने तब भी 12 फिल्में साइन की थीं।
-
आज मिथुन चक्रवर्ती मोनार्क ग्रुप के मालिक हैं। मिथुन का लग्जरी होटल का बिजनेस है। मिथुन के ऊटी और मसूरी सहित कई जगहों पर होटल्स हैं। उनका अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है।
-
यही वजह है कि मिथुन चक्रवर्ती आज बिना फिल्में किये भी साल के 240 करोड़ रुपए कमा लेते हैं।
-
स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए मिथुन दा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ये नहीं पता रहता था कि उन्हें दूसरे टाइम का खाना मिलेगा भी या नहीं।