-
एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। पति करण और बिपाशा इन तस्वीरों में ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं। दरअसल, मौका है-बिपाशा की छोटी बहन की शादी का। ऐसे में बिपाशा ने पिंक कलर का फ्लॉलेस लहंगा पहना हुआ था। वहीं जीजू करण ब्लैक शेरवानी में नजर आए। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर कीं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी बहन की भी तस्वीर शेयर की जिसमें वह दुल्हन बन कर तैयार हैं। बंगाली वेशभूषा में बिपाशा की बहन बहुत सुंदर लग रही हैं। ऐसे में बिपाशा की बहन की चूनर पर नजर जाती है। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यह लाल दुपट्टा बिपाशा ने भी अपनी शादी में पहना था। ज्ञात हो, बिपाशा बसु भी करण संग शादी की तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करण और बिपाशा की शादी की तस्वीरें भी उस वक्त काफी वायरल हुई थीं। बहन की शादी में भी बिपाशा पिंक लहंगे में बहुत सुंदर लग रही हैं, देखें तस्वीरें:-
-
बहन की शादी में तैयार होकर निकलीं बिपाशा बसु
-
एक्ट्रेस ने इस दौरान पिंक कलर का फ्लॉलेस लहंगा और गजरा लगाया हुआ था।
-
दुल्हन बनीं बिपाशा की बहन बेहद सुंदर लग रही हैं।
-
अपनी शादी के वक्त करण और बिपाशा
-
करण और बिजयता (बिपाशा की बहन)
-
बिजयता के साथ करण सिंह और बिपाशा
-
बिपाशा की बहन बिजयता
-
हाथों में मेहंदी लगाए बिजयता
-
करण और बिपाशा साथ में…
-
बिपाशा और करण साथ में
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु
-
बेहद खुश दिखाई दे रहीं बिपाशा बसु
-
बिपाशा और करण साथ में
