-
साल 2017 खत्म होने के कगार पर है। इस साल दुनियाभर के कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट और दूसरे मॉडलिंग शो कई तरह के विवादों के कारण सुर्खियों में रहे। हम आपको बता रहे हैं मॉडलिंग की दुनिया से जुड़े इस साल के कुछ सबसे बड़े विवाद…
-
साउथ अफ्रीकन मॉडल शेरॉन रोज उस समय सुर्खियों में आ गईं जब उन्होंने Miss Mamelodi Sundowns खिताब अपने नाम करने के बाद इस बात का खुलासा किया कि वो इंटरसेक्स पहचान रखती हैं। मतलब कि उनके शरीर में महिला क्रोमसोम के साथ पुरुष क्रोमोसोम भी हैं। उनकी इस तरह की मध्यलिंगता का पता तब चला जब उन्हें तयशुदा समय पर पीरियड्स नहीं आए। बाद में शेरॉन ने खुलकर समलैंगिक के समर्थन में अपने विचार रखे।
-
जानवरों के अधिकारों की बात करती मॉडल्स को तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन जब ब्राजील की मॉड्ल्स ने बीफ बिकिनी पहनी तो उनकी ये पोशाक विवादों में आ गई। दुनिया भर के पशु अधिकारों के लिए लड़ने वाले एक्टिविस्टों ने इस पोशाक की आलोचना की।
-
साल 2014 की मिस ऑरेंज कंट्री की विजेता मेगन अल्ट को चाइल्ड पोर्नोग्राफी करने के आरोप में 300 दिन के लिए जेल जाना पड़ा।
इस साल मिस हॉन्ग कॉन्ग का खिताब अपने नाम करने वाली 23 साल की जुलिएट लुई को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। चीनी भाषा की कम जानकारी और उनके खराब जवाबों के बाद भी विनर चुने जाने पर कई आलोचकों ने सवाल खड़े किए। -
मिस यूनिवर्स 2017 में एक सेल्फी खबरों के सुर्खियां बन गई। मिस इराक सारा ने कॉम्पिटिशन के दौरान मिस इजराइल के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उन्हें लगा उनकी ये पोस्ट लोगों के बीच में भाईचारा और बढ़ाएगी लेकिन हुआ उल्टा। दुनियाभर के कट्टरपंथी मिस इराक की इस पिक्चर पर भड़क गए मामला इतना बढ़ा कि उन्हें एक पिक्चर के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।
-
म्यांमार की ब्यूटी क्वीन शेवा एइन का क्राउन वापस लेना भी इस साल के बड़े विवादों में से एक रहा। 19 वर्षीय शेवा का आरोप है कि रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने के कारण उनका क्राउन वापस ले लिया गया जबकि आयोजकों ने उनपर अनुबंध तोड़ने का आरोप लगाया।
-
मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन कॉम्पिटिशन उस समय सुर्खियों में आ गया जब कॉम्पिटिशन में शामिल मुस्लिम प्रतियोगी मुना जेम्स ने बिकिनी पहनने से साफ इंकार कर दिया। मुना ने साफ कर दिया कि प्वाइंट बनाने के लिए वो बिकिनी नहीं पहनेंगी।