-

बिग बॉस सीजन के शुक्रवार को आए एपीसोड में बिग बॉस ने सभी घर वालों को उनके घर में बीते अब तक के यादगार सफर को टीवी स्क्रीन पर दिखाया। इस दौरान सभी घर वाले काफी भावुक नजर आए। फिनाले एपीसोड में घर वालों ने उनके 15 हफ्तों के 103 दिन सफर की झलकियां देखीं, जिसे देखकर उनकी आंखों में आंसू भर आए। बिग बॉस की ओर से सभी घर वालों के लिए ये सफर एक तोहफा है।
-
मनवीर के यादगार सफर में सबसे यादगार लम्हा शो में उनके पिता का आना।
-
अपने पिता को सिर झुकारकर प्रणाम करते मनवीर
-
अपना सफर देखकर मनवीर काफी खुश हुए और भावुक भी।
-
अपने सफर के उन पलों को देखकर खुश होतीं लोपा मुद्रा
-
बानी द्वारा हमले की घटना को देखकर रोतीं लोपा
-
रोहन की दोस्ती के पलों को देखकर मुस्कुराती लोपा
-
इन लम्हों को देखकर मनु पंजाबी जितने खुश थे तो उतने ही अंदर से वे इस घर को छोड़कर दुखी भी हैं।
-
आलिया के मुंह से सुनकर कि वे उनके फेवरेट हैं, तो मनु को काफी खुशी हुई।
-
मनु को बिग बॉस ने सबसे अच्छा मनोरंजक बताया।
-
प्रियंका जग्गा द्वारा अपनी मां को लेकर टिप्पणी के मोमेंट्स को देखकर आंखों से आंसू छलकाते मनु
-
मनु द्वारा अपने बारे में बुराई सुनकर अपसेट बानी।