-
बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर एक्ट्रेस सना मकबूल को चमचमाती ट्रॉफी के साथ इनाम में 25 लाख रुपये भी मिले हैं। सना मकबूल की जिंदगी इतनी आसान नहीं है जितनी नजर आती है। (Photo: Sana Makbul/Instagram)
-
सना मकबूल की लाइफ में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसके चलते वो 9 महीने तक डिप्रेशन में चली गई थीं। उनके होठों पर 121 टांगे लगे हैं। आज भी जब वो उस हादसे को याद करती हैं तो रो देती हैं। आइए जानते हैं: (Photo: Sana Makbul/Instagram)
-
एजुकेशन
मुंबई में 13 जून, 1993 में जन्मी सना मकबूल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के नेशनल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। (Photo: Sana Makbul/Instagram) -
करवानी पड़ी थी सर्जरी
बिग बॉस के घर में ही सना मकबूल ने खुलासा किया था कि एक बार उन्हें एक कुत्ते ने काट लिया था जिसके बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा था। सर्जरी का निशान अब तक उनके चेहरे पर है। (Photo: Sana Makbul/Instagram) -
टूट गई हैं सना
सना मकबूल के मुताबिक इस सर्जरी ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। शो में उन्होंने खुलासा किया था कि इस हादसे ने उन्हें अंदर से इतना तोड़ दिया था कि वो 9 महीने तक ड्रिप्रेशन में रहीं। (Photo: Sana Makbul/Instagram) -
होठों के ऊपर लगे हैं 121 टांके
कुत्ते ने सना मकबूल के होठों पर काटा था। उनके चेहरे पर होठों के ठीक ऊपर करीब 121 टांगे लगे हैं। उन्होंने जब ये बात बताई तब रणवीर शौरी भी हैरान रह गए थे। दरअसल, एक टास्क के दौरान उन्होंने सना के होठों का मजाक उड़ाया था। हालांकि, बाद में जब उन्हें पता चला तो सना से रणवीर ने माफी भी मांग ली थी। (Photo: Sana Makbul/Instagram) -
मुश्किल दौर में किसने दिया था साथ?
सना को एक बीगल कुत्ते ने काटा था। इस बुरे दौर निगलने में एक्ट्रेस को 9 महीने लगे थे। शो में सना मकबूल ने कहा था कि उन्हें अब भी लगता है कि उनके दिल में एक निशान है। इस मुश्किल दौर में उनके घरवालों ने साथ दिया था। सर्जरी कराने के बाद भी सना मकबूल के चेहरे पर निशान रह गया। (Photo: Sana Makbul/Instagram) -
एक्टिंग करियर
एक्टिंग की दुनिया में सना मकबूल ने साल 2009 में एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्कूटी टीन डीवा’ से रखा था। इसके बाद वो ‘ईशान: सपनों को आवाज दे’, ‘कितनी मोहब्बत है 2’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘अर्जुन’ जैसे कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा साल 2021 में ‘सना फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं। (Photo: Sana Makbul/Instagram) -
फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
सना मकबूल ‘दिक्कुलू चूडाकु रमैया’ (Dikkulu Choodaku Ramayya), ‘रंगून’ और ‘मामा ओ चंदामामा’ साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। (Photo: Sana Makbul/Instagram) (यह भी पढ़ें: डूबा हुआ करियर… आखिर करती क्या हैं सना मकबूल? जिन्हें लेकर अरमान मलिक ने कही थी बड़ी बात)
