-
इन दिनों बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 में आए दिन नए ट्विस्ट आ रहे हैं। दर्शकों को शो में आए दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इन्हीं सब के बीच शो में कुछ वाइल्डकार्ड एंट्री हुई है, जिसमें आशिया भाटिया का नाम भी शामिल है। (Source: @_ aashikabhatia _/instagram)
-
आशिका को वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बता दें, आशिका टिक टॉक के जरीए बहुत फैमस हुई थीं और इंटरनेट सेंसेशन भी रह चुकी हैं। (Source: @_ aashikabhatia _/instagram)
-
उन्होंने अपने वेट लॉस जर्नी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई जाने माने सेलेब्स के साथ डांस वीडियोज भी शेयर करती हैं। (Source: @_ aashikabhatia _/instagram)
-
लेकिन आपको बता दें, आशिका ‘मीरा’, ‘परवरिश’ जैसे सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी देखा गया था। (Source: @_ aashikabhatia _/instagram)
-
वहीं अब वह ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में नजर आएंगी। लेकिन आपको बता दें, आशिका का यहां तक पहुंच पाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। (Source: @_ aashikabhatia _/instagram)/instagram)
-
दरअसल, एक्ट्रेस का एक साल पहले गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उनको अपने घुटने की सर्जरी करानी पड़ी थी। (Source: @_ aashikabhatia _/instagram)
-
सर्जरी के बाद आशिका छोटे पर्दे से दूर हो गई और किसी फिल्म का भी हिस्सा नहीं बन पाईं। सर्जरी के बाद उन्होंने पर्दे पर आने की काफी कोशिश की मगर असफल हुईं। (Source: @_ aashikabhatia _/instagram)
-
लेकिन अब जल्द हीं वो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के जरिए लोगों का मनोरंजरन करने वाली हैं। बता दें, आशिका के साथ-साथ एल्विश यादव ने भी वाइल्डकार्ड एंट्री की हैं। आशिका और एल्विश की दुश्मनी पुरानी है, ऐसे में जब दोनों बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर पहुचेंगे तो घमासान होना लाजमी है। (Source: @_ aashikabhatia _/instagram)
(यह भी पढ़ें: अनन्या पांडे से पहले इन एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है आदित्य रॉय कपूर का नाम)
