-
हर बार की तरह ही ठीक इस बार भी ‘बिग बॉस’ में रोमांस का तड़का देखने के लिए मिल रहा है। बिग बॉस ओटीटी के दूसरा सीजन बाकी के बिग बॉस के शोज से काफी अलग है। हर बार पहले नोक-झोंक देखने के लिए मिलती थी फिर किसी जोड़ी के साथ प्यार। इस बार तो शुरुआत के पहले दिन से कंटेस्टेंट इश्क लड़ाने लगे हैं। (Photo- Team Bigg Boss OTT)
-
जी हां, इस शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट मनीषा रानी को हैंडसम हंक जैद हदीद पर क्रश है। इस बात वो एक नहीं कई बार बोल चुकी हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मनीषा उन्हें Kiss करते हुए दिखी थीं। अब ये मामला अभी ठंडा हो पाता की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने फिर से दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। (Photo- Team Bigg Boss OTT)
-
मनीषा रानी की ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से कुछ वीडियोज से सामने आए हैं, जिसमें उन्हें अपनी कातिल अदाएं दिखाते हुए देखा जा सकता है। वो अपनी बोल्ड अदाओं से हर किसी का दिल जीत ले रही हैं। सामने आई फोटोज में मनीषा को रेड ड्रेस में कातिल अदाएं दिखाते हुए देखा जा सकता है। (Photo- Team Bigg Boss OTT)
-
मनीषा रानी के साथ जैद ने भी रोमांस का तड़का लगाया है। जहां वो जैद के साथ फ्लर्ट कर रही हैं वहीं वो (जैद) भी उनके साथ रोमांस करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वो उनकी कंपनी को काफी इन्जॉय कर रहे हैं। इसके साथ ही आकांक्षा पुरी भी उनके साथ फ्लर्ट कर रही हैं तो भी वो एक भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं। (Photo- jansatta file photo)
-
मनीषा और जैद की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इनकी केमिस्ट्री भी दिल जीत रही है। ऐसे में दोनों की जोड़ी शो की चर्चित जोड़ियों में से एक हो गई है। (Photo- Bigg Boss OTT / Insta)
-
मनीषा को लोग शहनाज गिल बता रहे हैं। उनकी क्यूटनेस के साथ ही लोग बोल्डनेस पर भी फिदा हैं। बिहार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। (Photo- Manisha Rani/Insta)
-
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर की थी। मगर पॉपुलैरिटी टिकटॉक वीडियोज से मिली थी। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटोज देखने के लिए मिल जाएंगे। (Photo- Manisha Rani/Insta)
