-
बिग बॉस 17 में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब जल्द ही इस शो में एक नया मोड़ आने वाला है। दरअसल, जल्द ही बिग बॉस के घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें पॉपुलर कोरियन सिंगर ऑरा नजर आ रहे हैं।
-
प्रोमो में ऑरा साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘किसना’ का पॉपुलर गाना ‘वो किसना है’ गाते नजर आ रहे हैं। बता दें, ऑरा एक पॉपुलर सिंगर हैं, जो पहले के-पॉप बॉय ग्रुप ‘डबल-ए’ (Double-A) का हिस्सा थे।
-
के-पॉप सिंगर होने के साथ-साथ ऑरा रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर भी हैं। उनका का रियल नाम पार्क मिन जून है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में ‘लव बैक’ सॉन्ग से की थी।
-
सितंबर 2022 में ऑरा ने सलमान खान स्टारर बॉलीवुड फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के गाने ‘स्वैग से स्वागत’ का मैशअप गाकर भारतीयों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद ऑरा ने भारत के सबसे पॉपुलर लेबल सारेगामा के साथ कोलैबोरेट किया और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘डिस्को डांसर’ का गाना ‘जिम्मी जिम्मी’ को पॉप वर्जन में रीक्रिएट किया था, जो भारतीयों को काफी पसंद आई।
-
ऑरा ने इसी साल फरवरी में मुंबई और जम्मू में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के साथ भारतीय फैंस को एंटरटेन भी किया था। फिर सितंबर 2023 में उन्होंने भारत और साउथ कोरिया के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारत में कई कॉन्सर्ट आयोजित किए।
-
ऑरा को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई बार बॉलीवुड गानों और इंडियन कल्चर के प्रति अपना प्यार पूरे जोश के साथ शेयर करते देखा गया है। इसके अलावा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट, इंडियन शेफ रणवीर बरार जैसे कई स्टार्स के साथ उनकी तस्वीरें हैं।
-
भारत में मिल रहे प्यार और पॉपुलैरिटी से भी ऑरा काफी खुश हैं। भारत में उनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि उनके भारतीय फैंस खुद को ऑरियन्स कहते हैं। वहीं अब बिग बॉस में उनकी एंट्री को लेकर उनके फैंस प्रोमो पोस्ट पर विशेज भेज रहे हैं।
(Photos Source: @aoora69/instagram)
(यह भी पढ़ें: कैरी मिनाती से कुशा कपिला तक, एक्टर बन चुके हैं ये 8 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स)