-
Bigg boss 13: रियलिटी शो बिग बॉस को एक माह से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल सभी के दिलों पर राज कर रही हैं। शहनाज शो के होस्ट सलमान खान की भी पसंदीदा कंटेस्टेंट हैं। सभी का कहना है कि शहनाज ही एक ऐसी कंटेस्टेंट है जो बिग बॉस के घर में रियल दिखती हैं। हालांकि आने वाले दिनों में शहनाज के दूसरे चेहरे से भी दर्शक रूबरू होंगे जब उनके नाम का नॉमिनेशन होगा। बहरहाल, यहां हम शो की सबसे खूबसूरत कंटेस्टेंट की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ीं बातें शेयर कर रहे हैं। शहनाज पंजाब में अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस हैं। उनका पूरा नाम शहनाज कौर गिल है लेकिन फैंस उन्हें सना दिल के नाम से बुलाते हैं। आइए जानते हैं सना के बारे में कुछ दिलचस्प बातें। (All Pics- Instagram)
शहनाज का जन्म पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में एक जट फैमिली में हुआ था। उन्होंने फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया है। 25 साल की सना गिल सिंगिंग के अलावा एक्टिंग भी करती हैं। उन्होंने 2015 में Shiv di kitaab के म्यूजिक वीडियो में डेब्यू कर अपने करिअर की शुरुआत की थी। इस गाने को गुरविंदर ब्रर ने गाया था। -
गैरी संधू के म्यूजिक वीडियो yeah baby से शहनाज को लोकप्रियता मिली। वीडियो में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आईं। ये गाना काफी फेमस हैं।
-
2019 में शहनाज ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में kala Shah kala मूवी के जरिए एक्टिंग में डेब्यू किया। फिल्म में उनके अलावा शगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लन भी थीं।
शहनाज ने Sarpanch, Burberry, veham last call, putt sardan de, soch ke, sada rabb ne जैसे तमाम गानों को अपनी आवाज दी है। शहनाज Dabsmash videos भी बनाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके तमाम वीडियो भी हैं। -
शहनाज गिल अपनी डीसेंट लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं।