-
BIGG BOSS 10 से देश भर में अपना नाम बनाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है। इस फोटोशूट में वह दुल्हन की तरह सजी हुई हैं। उनके फैंस को भी ये तस्वीरें खूब भा रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर गॉर्जियस और सुपर ब्यूटीफुल जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा- सजना है मुझे सजना के लिए। (All Pics: Monalisa Instagram)
-
मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट में लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है। लाल लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
-
लाल लहंगे के साथ मोनालिसा ने दुल्हनों की तरह ही मांग टीका, नथ और गले में हार भी पहना हुआ है।
-
बता दें कि मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह से शादी की है।
-
विक्रांत संग मोनालिसा की शादी बिग बॉस हाउस में ही हुई थी।
-
मोनालिसा इन दिनों अपने टीवी शो नजर में डायन का किरदार निभा लोगों का मनोरंजन कर रही हैं।
-
आपको शायद ही पता हो कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वह भोजपुरी के साथ ही बंगाली, तमिल, ओड़िया, तेलुगू और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
