बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इंडस्ट्री में छोटे वक्त में ही काफी पॉपुलर हो गई हैं। भूमि अब तक कई फिल्में में नजर आ चुकी हैं। भूमि ने आयुष्मान के साथ 'जोर लगा के हइशा' के अलावा 'शुभ मंगल सावधाव' और अक्षय कुमार के साथ 'टायलेट एक प्रेम कथा' जैसी बड़ी हिट्स दीं। वहीं हाल ही में भूमि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के मुंबई रिसेप्शन में नजर आईं। लेकिन इस दौरान वह अकेली नहीं थीं। उनके साथ उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर भी थीं। समीक्षा और भूमि को देख कर अक्सर लोग चक्कर खा जाते हैं। दोनों बहनों की सूरत आपस में काफी मिलती हैं। अनुष्का और विराट के फंक्शन में जब ये दोनों बहनें पहुंची थीं तो पहले तो देखने वालों को लगा कि कुछ देर पहले भूमि ने अलग ड्रेस पहना था और कुछ ही पलों में वह दूसरे कपड़ों में लोगों को नजर आईं। लेकिन बाद में साफ हुआ कि पार्टी में भूमि के साथ उनकी बहन समीक्षा भी आई हैं। दोनों के चेहरे आपस में इतने मिलते हैं कि कुछ देर देखने के बाद अंदाजा होता है कि भूमि कौन है और समीक्षा कौन है। आप भी देखिए भूमि और उनकी बहन समीक्षा की ये तस्वीरे:- -
भूमि और समीक्षा विराट कोहली और अनुष्का की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों बहनों में कोई खास अंतर नजर नहीं आ रहा था।
-
पार्टी में कई लोगों को धोखा हुआ कि पार्टी में भूमि ने दो बार कपड़े चेंज किए।
-
हालांकि बाद में सबको समझ आया कि भूमि अकेली नहीं बल्कि अपनी बहन समीक्षा के साथ पार्टी में आई हैं।
-
भूमि पेडनेकर और बहन समीक्षा सिर्फ एक जैसी दिखती ही वहीं है बल्कि दोनों का चलने और कपड़े पहनने का तरीका भी एक जैसा है।
-
समीक्षा का ड्रेसिंग सेंस कमाल का है। समीक्षा भी अपनी बहन की तरह हमेशा टिप टॉप बनकर रहती हैं। समीक्षा को देख कर लगता है कि वह भी जल्द फिल्मों में आने का प्लान बना रही हैं।
-
लेकिन अभी तक भूमि की बहन का बॉलीवुड में कदम रखने का कोई प्लान नहीं है। भूमि इस वक्त अपनी वकालात की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।
-
भूमि की बहन O. P. Jindal Global University से पढ़ी हैं। समीक्षा ने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेसन (B.BA) और बैचलर ऑफ लॉ (L.L.B) (Hons.) लीगल प्रोफेशन और स्टडीज में पढ़ाई की है (2013 से 2018)।
-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
