-
भोजपुरी में जोड़ियों की जब भी बात आती है तो सबसे उपर नाम पवन सिंह और अक्षरा सिंह का आता है। इस जोड़ी ने भोजपुरी दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं। दर्शक से लेकर प्रोड्यूसर और निर्देशक तक की पहली पसंद में यह जोड़ी शामिल रही। ऑन स्क्रिन से लेकर ऑफ स्क्रिन तक पर दोनों के प्यार के किस्से मौजूद रहे। दोनों को हर जगह साथ में ही स्पॉट किया जाता था। लेकिन एक वक्त ऐसा आया कि दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं और फिल्मों से लेकर निजी जीवन में भी एक-दूसरे से काफी दूर चले गए। हालांकि झगड़े की साफ वजह कभी सामने नहीं आई। मीडिया में यह खबर भी खूब चली थी कि पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से शराब के नशे में काफी मारपीट की थी। हालांकि खबरों की माने तो ज्योति सिंह से पवन सिंह की शादी ही दोनों के बीच में दरार पैदा किया। पवन सिंह की शादी के बाद से ही दोनों ने कभी साथ में ना फिल्में की ना ही कभी साथ देखे गए। दर्शक इस जोड़ी को अभी भी काफी मिस करते हैं। वहीं अक्षरा सिंह को इसकी भरपाई इस रूप में करनी पड़ी कि पवन सिंह के कई फिल्मों से उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हम आज उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें अक्षरा सिंह को कास्ट किया गया था लेकिन झगड़े की वजह से उन्हें निकाल किसी और को ले लिया गया।
-
पहली फिल्म 'क्रेक फाइटर' थी। इस फिल्म में अक्षरा पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह को कास्ट किया जाना था लेकिन झगड़े की वजह से फिल्म में अक्षरा सिंह की जगह संचिता बनर्जी को लिया गया। निधि झा का रोल बाद में जोड़ा गया था।
-
पवन सिंह की एक और फिल्म आने वाली है- बबुआन के जान। फिल्म का टाइटल अक्षरा सिंह के हिसाब से ही बनाया गया था। इस टाइटल पर दोनों पर फिल्माया गया एक गाना भी है बबुआन के जान हउ हो। फिल्म में पवन सिंह का किरदार एक ऐसे डॉन का होता है जो अक्षरा सिंह से बहुत प्यार करता है। फिलहाल अक्षरा सिंह की जगह नई हीरोइन की तलाश की जा रही है।
-
'शपथ' फिल्म में भी अक्षरा सिंह लीड रोल में नजर आने वाली थीं लेकिन बाद विवाद बढ़ने पर अक्षरा को फिल्म से निकाल दिया गया। फिल्म की आधी शूटिंग पूरी कर ली गई है। फिल्म साल 2020 के शुरुआत में रिलीज होगी।
-
इसके साथ ही पवन सिंह की फिल्म 'मैंने उनको सजन चुन लिया' में भी अक्षरा सिंह को ही कास्ट किया गया था बाद में काजल राघवानी को ले लिया गया। यह फिल्न हाल ही में रिलीज हुई है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
-
इसके आलावा फिल्म सात मेहरिया, भारत माता की जय, क्रिमिनल जैसी फिल्मों में अक्षरा-पवन सिंह की जोड़ी नजर आने वाली थी लेकिन रिश्तों में खटास आने के बाद वह दोनों परदे से भी दूर हो गए।
