-
90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से करियर की शुरुआत की थी। सूरज बड़जात्या द्वारा इसे 1989 में रिलीज किया गया था। मूवी में उनकी सादगी और लुक ने दर्शकों और फैंस का दिल जीत लिया था। आज वो भले ही पर्दे से दूर हैं मगर वो अपने लुक्स से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसे में अब उन्होंने लेटेस्ट फोटोशूट से फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है।
-
भाग्यश्री 54 साल की हैं। मगर आज भी लोग उनकी सादगी और अदाओं पर मर-मिटते हैं। उनके लुक्स से नजरें भी हटा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। वो इस उम्र में भी अपनी कमाल की फिटनेस से लाइमलाइट बटोर लेती हैं। लेटेस्ट फोटोज में एक्ट्रेस ने अपने गर्लगैंग संग पार्टी की है।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पार्टी से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो कुछ में अकेले तो कुछ में अपनी गर्लगैंग संग पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इसमें वो ब्लैक कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
-
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि वो खुले बाल, न्यूड मेकअप और स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही उनकी स्माइल ने तो एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार-चांद ही लगा दिए हैं। भाग्यश्री की तस्वीरों पर कुछ ही देर में ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं।
-
तस्वीरों में देख सकते हैं 54 साल की एक्ट्रेस कैमरे के सामने जमकर पोज दे रही हैं। उनकी कमाल की खूबसूरती ने फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। लोग उनकी और उनके लुक की तारीफ करते नहीं थम रहे हैं।
-
बहरहाल, अगर भाग्यश्री की फिटनेस के बारे में बात की जाए तो वो इसका काफी ध्यान देती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो खुद को फिट रखने के लिए ताजी हरी सब्जियां, फ्रेश फ्रूट्स और जूस जरूर लेती हैं। जंक फूड और ऑइली खाने से दूर रहती हैं।
-
डाइट प्लान को फॉलो करने के साथ ही एक्ट्रेस भाग्यश्री जिम जाना नहीं भूलती हैं। वो जिम में घंटों एक्सरसाइज करती हैं। वो कभी इसे स्किप नहीं करती हैं। वहीं, अगर उनके वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में उन्होंन सलमान खान की फिल्म से सालों के बाद कमबैक किया था।
-
भाग्यश्री को आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। (Photos- Bhagyasree/Intagram)
