-
अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह 'तिवारी जी' के साथ रवीना टंडन बनी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, तिवारी जी यानी रोहिताश गौड़ गोविंदा के किरदार में हैं। सौम्या ने बताया है कि उन दोनों ने गोविंदा और रवीना के हिट सॉन्ग्स पर जमकर डांस किया है। सौम्या के फैन्स को उनका यह अंदाज बहुत ही पसंद आया है। उनके फैन्स ने इन तस्वीरों पर कई तरह के पॉजिटिव कमेंट्स किए हैं। ज्यादातर फैन्स का यही कहना है कि आपको और तिवारी जी को इस नए रूप में देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। बता दें कि सौम्या और रोहिताश दोनों ही लोकप्रिय टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' में एक साथ काम करते हैं। शो के दर्शकों द्वारा सौम्या यानी अनीता भाभी और रोहिताश यानी तिवारी जी को उनकी भूमिकाओं के लिए बहुत सराहना मिली है। चलिए जानते हैं अनीता भाभी के बारे में और भी रोचक बातें। (All Photos: Saumya Tandon Twitter Account)
-
सौम्या टंडन के फैन्स ने उन्हें रवीना टंडन के लुक में देखकर काफी खुशी जाहिर की है।
-
अनीता भाभी और तिवारी जी का यह अंदाज शो के फैन्स को काफी रोचक लग रहा है।
-
सौम्या ने अनीता भाभी के किरदार से काफी लोकप्रियता बटोरी है।
-
सौम्या के ऑफ स्क्रीन बोल्ड लुक की फैन्स के बीच काफी चर्चा रहती है।
-
सौम्या के फैन्स उनकी ऑफ स्क्रीन तस्वीरों को खूब शेयर करते हैं।
-
खबर है कि सौम्या जल्द ही कलर्स चैनल के एक नए शो से जुड़ने वाली हैं।
-
'एंटरटेनमेंट की रात' नाम के शो में वह होस्ट के रूप में नजर आ सकती हैं।
-
इस शो में अनीता भाभी एकदम अलग लुक में नजर आएंगी।
-
अनीता भाभी के फैन्स को उनके नए शो का इंतजार है।