-
‘पठान’ की सफलता के बाद दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के टीजर में उनकी झलक दिखाई गई है। लेकिन आपको बता दें यह पहली बार नहीं हैं जब दीपिका किसी फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगी। (Source: @deepikapadukone/instagram)
-
‘जवान’ से पहले भी दीपिका कई फिल्मों में कैमियो रोल निभा चुकी हैं। मगर एक्ट्रेस ने अब तक जिस भी फिल्म में कैमियो किया है वह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हुई और फ्लॉप हो गई। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिसमें दीपिका ने कैमियो किया है। (Still From Film)
-
Cirkus
साल 2022 में रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ में दीपिका ने ‘करेंट लगा रे’ गाने में कैमियो किया था। 150 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 35.65 करोड़ का कलेक्शन कर पाई थी। (Still From Film) -
Brahmāstra: Part One – Shiva
साल 2022 में रिलीज हुई रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ में दीपिका ने कैमियो किया था। इसमें वह रणबीर कपूर की मां बनी थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कमाई कर पाई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने केवल 257.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। (Still From Film) -
83
साल 2021 में आई रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ में दीपिका ने कैमियो किया था। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह की पत्नी की भूमिका में नजर आई थीं। 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 109.02 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। (Still From Film) -
Zero
साल 2018 में रिलीज हुई शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जीरो’ में भी दीपिका ने कैमियो रोल प्ले किया था। 200 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 90.28 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Still From Film) -
Dum Maaro Dum
साल 2011 में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन और राणा दग्गुबाती स्टारर फिल्म ‘दम मारो दम’ में दीपिका का कैमियो था। 31 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म 30 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई और फ्लॉप हो गई। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: इन 9 फिल्मों में सुपरस्टार्स ने निभाया भगवान का किरदार, 8 हुईं फ्लॉप)
