-
बेब रेक्सा(Bebe Rexha) अमेरिकी पॉप दुनिया का मशहूर नाम हैं। बेब रेक्सा हाल ही में 30 साल की हुईं। पिछले 10 सालों में उन्होंने म्युजिक इंडस्ट्री में सफलता के तमाम पायदानों को पार किया है। हाल ही में बेब रेक्सा ने म्युजिक इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ हो रही ज्यादतियों पर अपनी व्यथा सुनाई है। बेब ने बताया कि कैसे उन्हें एक दिन अहसास हुआ कि उनका तो रेप भी हो सकता था।(All Pics: Bebe Rexha Facebook)
-
कॉस्मोपॉलिटन यूके को दिए इंटरव्यू में बेब रेक्सा ने अपने एक डरावने अनुभव को शेयर किया। बेब ने बताया कि एक रात स्टूडियों में वह अकेली थीं जबकि प्रोड्यूसर 5-6 लोगों के साथ था। मैंने उस प्रोड्यूसर के बारे में पहले से सुन रखा था। मुझे उस रात लगा जैसे आज मेरा रेप हो जाएगा।
-
बेब ने बताया कि वो किसी तरह से एक ऑटो रिक्शा को बुलाकर वहां से निकल भागीं। उन्होंने इस रात को अपने लिए एक बुरा ख्वाब बताया।
-
एक और वाकये का जिक्र करते हुए बेब ने बताया कि कैसे एक बार एक म्यूजिक प्रोड्यूसर उनके पैरों को मसाज करने लगा था।
-
बेब ने बताया कि वह म्यूजिक प्रोड्यूसर मेरे घुटनों के पास हाथ रखकर सहलाने लगा। पूछने पर बोलने लगा कि मैं तुम्हें मसाज देना चाहता हूं।
-
बेब ने बताया कि मैंने ये कहते हुए उसे झटक दिया कि कोई भी मेरी बॉडी को बिना मेरी मर्जी के नहीं छू सकता है।
-
बेब ने ये भी कहा कि इस हादसे के बाद उसके मैनेजर ने कहा कि वो काफी पावरफुल है और तुम्हें उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।
-
बता दें कि बेब रेक्सा के द नॉट 20 एनीमोर और द लास्ट हुर्रा हाल ही में काफी हिट साबित हुए थे।
