-
टीवी एक्ट्रेस से यूट्यूबर बनीं नेहा बग्गा ने शादी रचा ली है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज से गुपचुप तरीके से शादी रचाई है।
-
नेहा ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर करके सबको चौंका दिया है। उन्होंने शिमला में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई है।
-
एक्ट्रेस और उनके पति ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
-
इन तस्वीरों में नेहा पेस्टल कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं वहीं रेस्टी ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है।
-
बता दें, नेहा और रेस्टी की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। दोनों इंस्टाग्राम पर एंटरटेनिंग वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया के स्टार भी हैं।
-
नेहा कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वो ‘रब से सोणा इश्क’, ‘बानी- इश्क दा कलमा’ जैसे सीरियल्स में दिखी थी। इसके अलावा वह फिल्म ‘जंगली’ और ‘रीझा’ में काम कर चुकी हैं।
-
वहीं, रेस्टी कंबोज भी जाने माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह यूट्यूब और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्लॉग्स, प्रैंक और फनी वीडियो बनाकर अपने फैंस का मनोरंजन करते हैं।
(Photos Source: @nehabagga/instagram)
(यह भी पढ़ें: ‘लॉक अप’ फेम शिवम शर्मा ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं एक्टर की पत्नी)