-
अवनीत कौर महज 21 साल में लिपलॉक सीन को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। वो फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने बिकिनी में तस्वीरें शेयर कर कहर बरपाया है। (Photos- Avneet Kaur/Insta)
-
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की सक्सेस के बाद इन दिनों स्पेन में वेकेशन इन्जॉय कर रहे हैं। वो वहां से अपनी खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर रही हैं। आखिरी बार उन्होंने बिकिनी में तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ाया। (Photos- Avneet Kaur/Insta)
-
अब एक बार फिर से अवनीत कौर ने बिकिनी में तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस ने फोटो को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘पूल डे।’ इसमें उनकी अदाओं को देखकर लोग कमेंट्स करते नहीं थक रहे हैं। (Photos- Avneet Kaur/Insta)
-
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में एक्ट्रेस अवनीत कौर को ब्रालेट और व्हाइट कलर की जालीदार थाई-हाई स्लिट गाउन में देखा जा सकता है। वो इसमें अपना बिकिनी लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं। (Photos- Avneet Kaur/Insta)
-
अवनीत कौर की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक ने लिखा, ‘बॉलीवुड का नशा।’ दूसरे ने लिखा, ‘बॉलीवुड की हवा लग गई।’ तीसरे ने लिखा, ‘संस्कार उम्र से बड़े हैं।’ (Photos- Avneet Kaur/Insta)
-
इसके अलावा अवनीत के बिकिनी लुक को देखकर एक अन्य ने लिखा, ‘नई उर्फी जावेद।’ इसी तरह से लोग उनकी फोटोज पर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही फैंस उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस की फोटोज को चार लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। (Photos- Avneet Kaur/Insta)
-
आपको बता दें कि अवनीत कौर जालंधर से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में ‘मर्दानी’, ‘लव की अरेंज मैरिज’, ‘मर्दानी 2’ और ‘करीब-करीब सिंगल’ जैसी फिल्मों में काम किया है। (Photos- Avneet Kaur/Insta)
