-
टीवी अभिनेत्री अविका गौर और उनके मंगेतर मिलिंद चंदवानी इन दिनों टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। यह कपल अब इसी शो के सेट पर शादी भी करने वाला है। (Photo: Avika Gor/Insta)
-
इस बात की जानकारी कुछ दिनों पहले खुद अविका ने दी थी। अभिनेत्री ने बताया था कि वह 30 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। (Photo: Avika Gor/Insta)
-
इसके बाद उन्होंने सिद्धिविनायक जाकर शादी का कार्ड भी चढ़ाया। अब अविका-मिलिंद के हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। (Photo: Avika Gor/Insta)
-
दरअसल, मंगलवार को सोशल मीडिया पर कपल के हल्दी सेरेमनी के कई वीडियो और फोटोज देखने को मिले। जहां दोनों अपने परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। (Photo: Avika Gor/Insta)
-
सिर्फ इतना ही नहीं उनके इस सेलिब्रेशन में करण कुंद्रा-तेजस्वी समेत टीवी जगत के भी कई जाने-माने सितारे शामिल हुए। (Photo: Avika Gor/Insta)
-
अपने हल्दी फंक्शन में अविका ने नीले रंग का लहंगा पहना, जबकि उनके होने वाले पति मिलिंद ने काले रंग का शिमरी टक्सीडो पहना था। (Photo: Avika Gor/Insta)
-
बता दें कि अविका-मिलिंद ने इसी साल जून में सगाई की थी। दोनों की मुलाकात 2019 में हैदराबाद में हुई, जहां अविका एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। (Photo: Avika Gor/Insta)
-
इससे पहले एक इंटरव्यू में अविका ने खुलासा किया था कि मिलिंद ने शुरुआत में उन्हें फ्रेंड-जोन कर दिया था। फिर धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। (Photo: Avika Gor/Insta)
