-
![Swades, What’s Your Raashee?, Khelein Hum Jee Jaan Sey, The George Eastman Museum Ashutosh Gowariker, amir khan] shahrukh khan, bollywood news, shah rukh khan, शाहरुख खान, आमिर खान, स्वदेश, आशुतोष गोवारिकर, जॉर्ज ईस्टमैन म्यूजियम, बॉलीवुड न्यूज, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर](https://images.jansatta.com/2015/11/eastman3.jpg)
फोटोग्राफी को समर्पित दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालय के रूप में मशहूर जॉर्ज ईस्टमैन म्यूजियम ने बॉलीवुड डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की निर्देशित पांच फिल्में अपने संग्रहालय में सुरक्षित रखने के लिए चुनी हैं। यह संग्रहालय दुनिया की सबसे पुरानी फिल्मों का आर्काइव रखने के लिए जाना जाता है। इसके पास दुनिया भर की 28 हजार फिल्में हैं। यहां समकालीन भारतीय सिनेमा के कलेक्शन में आशुतोष की पांच फिल्मों को जगह मिलेगी। अभी म्यूजियम में इस कलेक्शन में 755 भारतीय फिल्मों के प्रिंट और 597 फिल्म टाइटल्स रखे गए हैं। ये सभी 35 एमएम फॉरमैट में हैं और 1999 से 2013 के बीच बनी हैं। अब यहां गोवारिी पकर की कौन सी पांच यादगार फिल्में सहेजी जाएंगी, आगे की स्लाइड में जानिए:
-
लगान: कैडीशैक, फील्ड ऑफ ड्रीम्स, मिलियन डॉलर बेबी, रेजिंग बुल, रॉकी जैसी फिल्मों के साथ अब लगान को भी जॉर्ज ईस्टमैन म्यूजियम में जगह मिलेगी। इसे समकालीन भारतीय सिनेमा कलेक्शन में रखा जाएगा।
-
स्वदेस: 2004 में 17 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में मुख्य भूमिका शाहरुख खान ने की है। फिल्म परदेस जाकर बस गए भारतीयों और उनकी वतन वापसी को लेकर है।
-
जोधा अकबर: ऐतिहासिक प्रेम कहानी वाली इस फिल्म को गोल्डन मिनबार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जा चुका है। इसे उस साल की भारत के कई बड़े अवॉर्ड्स भी मिले थे।
-
व्हाट्स योर राशि?: यह फिल्म 25 सितंबर, 2009 को रिलीज हुई थी। इसमें प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा मुख्य रोल में हैं।
खेलें हम जी जान से: तीन दिसंबर, 2010 को रिलीज हुई। इसमें अभिषेक बच्चन इंडियन पब्लिक आर्मी के क्रांतिकारी और शिक्षक की मुख्य भूमिका में हैं।