-
बॉलीवुड में सफलता यूं ही नहीं मिलती, हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे ही एक अभिनेता हैं अरशद वारसी जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से फिल्म जगत में पहचान बनाई बल्कि दर्शकों को अपने एक्टिंग से हंसाया भी। कभी अपने अभिनय से लोगों को हंसाने तो कभी भावुक कर देने वाले अभिनेता अरशद वारसी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अरशद ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से की थी, लेकिन पहचान राजकुमार हिरानी की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से मिली। फिल्म में सर्किट का किरदार काफी पॉपुलर रहा था। हालांकि इस बात को बेहद कम लोग जानते हैं कि 'जॉली एलएलबी', 'धमाल', 'डेढ़ इश्किया', 'जिला गाजियाबाद', 'गोलमाल', 'लगे रहो मुन्ना भाई' जैसी तमाम फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता अरशद वारसी एक समय घर-घर जाकर कॉस्मेटिक का सामान बेचा करते थे। जानिए आज इस खास मौके पर जानते हैं अरशद वारसी से जुड़े कुछ अनकहे फैक्ट्स- (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया/ इंस्टाग्राम)
-
21 साल उम्र में अरशद ने अपने डांस स्टूडियो की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' फिल्म के टाइटल सॉन्ग को कोरियोग्राफ भी किया था।
-
अपने करियर की शुरुआत में अरशद वारसी सेल्समैन का काम किया करते थे, सामान को बेचने के लिए वह घर-घर जाते थे।
-
अरशद वारसी अकबर समी डांस ग्रुप में डांसर और कोरियोग्राफर भी रह चुके हैं।
-
सुपरहिट फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' के लिए अरशद वारसी को पहला फिल्मफेयर मिला था। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
फिल्म के पॉपुलर कैरेक्टर 'सर्किट' का रोल पहले मारखंड देशपांडे को ऑफर किया गया था, हालांकि फिल्म में बिजी होने कारण उन्होंने इंकार कर दिया, जिसके बाद अरशद ने इस रोल को निभाया। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्किया' से अरशद ने को-प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू किया था।
-
अरशद वारसी ने फिल्म 'काश'(1987) और 'ठिकाना'(1988) में महेश भट्ट के अस्सिटेंट के तौर पर भी काम किया था। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया/ इंस्टाग्राम)
-
सुपरहिट फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' के लिए अरशद वारसी को पहला फिल्मफेयर मिला था।
अरशद को बाइक्स का बेहद शौक है, वह अलग-अलग मॉडल की बाइक ट्राई करते रहते हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)