-
26 नवंबर 1972 को पैदा हुए बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने मॉडलिंग के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा और फिर फिल्मों में आ गए। बॉलीवुड में जगह बनाने से पहले अर्जुन एक सक्सेसफुल मॉडल थे।
-
फैशन डिजाइनर रोहित बल ने एक पार्टी में अर्जुन को देखा और उनके लुक से काफी इम्प्रेस हुए। उन्होंने ही अर्जुन को मॉडलिंग करियर बनाने में मदद की थी।
-
वहीं, साल 2001 में अर्जुन ने ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘आंखें’, ‘एक अजनबी’, ‘हाउसफुल’, ‘डॉन’, ‘डैडी’, ‘धाकड़’, ‘ओम शांति ओम’, ‘राजनीति’, ‘रा.वन’ और ‘हीरोइन’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।
-
अर्जुन रामपाल ने अपने करियर में रोमांटिक हीरो से लेकर विलेन तक लगभग हर किरदार निभाया है। हालांकि वह नेगेटिव रोल में खूब जंचते हैं। उन्होंने ‘ओम शांति ओम’, ‘धाकड़’, ‘डैडी’, ‘एक अजनबी’, ‘रा.वन’ में नेगेटिव रोल निभाए हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।
-
अर्जुन रामपाल को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करते हुए दो दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। उनकी नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर 15 मिलियन डॉलर यानी 120 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
-
अर्जुन रामपाल के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1998 में उन्होंने जानी मानी मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। अर्जुन की ये शादी केवल 20 साल तक ही चल पाई और 2018 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों की दो बेटियां माहिया और मायरा हैं। कहा जाता है कि अर्जुन ने अपनी प्रॉपर्टी दोनों बेटियों के नाम कर दी है।
-
फिलहाल 51 साल के अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। 2019 में अर्जुन और गैब्रिएला अपने पहले बेटे के माता-पिता बने थे। वही साल 2023 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया।
(Photos Source: @rampal72/instagram)
(यह भी पढ़ें: बिग बॉस के घर पहुंचीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां, जानिए क्या काम करती हैं दोनों मां)
