-
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दुनिया चकाचौंध से भरी हुई है। इस इंडस्ट्री में अक्सर सेलेब्स के रिश्ते बनते और बिगड़ते देखे जाते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने पिता के साथ खराब संबंधों को लेकर चर्चा में रहे।
-
Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर को तब से पसंद नहीं करते थे जब उन्होंने दूसरी शादी एक्ट्रेस श्रीदेवी से की थी। (Source: Arjun Kapoor/Facebook) -
Jaaved Jaffrey
जावेद जाफरी अपने पिता जगदीप जाफरी की शराब की लत की वजह से उनसे नफरत करते थे। उन्हें उनसे बात करना भी पसंद नहीं था। (Source: Jaaved Jaffrey/Facebook) -
Karishma Tanna
हाल ही में करिश्मा तन्ना ने खुलासा किया था कि जब उनका जन्म हुआ था तब उनके पिता ने कई दिनों तक उनका चेहरा भी नहीं देखा था। जिसकी वजह से वो अपने पिता को पसंद नहीं करती हैं। (Source: Karishma Tanna/Facebook) -
Prateik Babbar
प्रतीक बब्बर भी अपने पिता राज बब्बर को पसंद नहीं करते। एक इंटरव्यू में प्रतीक ने बताया था कि बचपन में उनके पिता ने उनका हालचाल भी नहीं पूछा। (Source: Prateik Babbar/Facebook) -
Aditya Narayan
आदित्य नारायण के भी अपने पिता उदित नारायण के साथ रिश्ते तब बिगड़ गए थे, जब उनके अफेयर की खबरें सामने आई थीं। लेकिन अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। (Source: Aditya Narayan/Facebook) -
Uorfi Javed
उर्फी जावेद भी अपने पिता से काफी नफरत करती हैं। उर्फी ने अपने एक बयान में बताया था कि उनके पिता उन्हें बचपन में बहुत मारा करते थे। (Source: Uorfi Javed/Facebook) -
Rajiv Kapoor
फिल्मों में राजीव कपूर अपना करियर बनाने में असफल रहे थे। वो अपनी असफलता का कारण अपने पिता को बताते हैं। राजीव का मानना था कि उनके पिता ने ही इसमें उनका साथ नहीं दिया। पिता और बेटे में अनबन इतनी तगड़ी थी कि जब राज कपूर का निधन हुआ तो राजीव कपूर उनके अंतिम संस्कार तक में नहीं गए थे।
(यह भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार रामचरण और उपासना की शादी के 11 साल पूरे, 11 तस्वीरों में देखें कपल का रोमांटिक अंदाज)
