-

अब इसे अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का गुडलक ही कहेंगे कि उन्होंने अपना बॉलीवुड कैरियर शुरु भी किया तो यशराज के बैनर तले और वो भी सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म से। अपने छोटे से करियर में अनुष्का ने काफी शोहरत कमा ली। इसके साथ ही वे बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल हो गईं हैं।
-
अनुष्का शर्मा की जल्द ही आने वाली फिल्मों में सबसे पहले तो 'फिल्लौरी' है। इसमें अनुष्का अभिनेता दिलजीत के साथ दिखेंगी। साथ ही अनुष्का की कुछ और फिल्में हैं जो पर्दे पर धमाल करेंगी। आगे की स्लाइड में जाने इन फिल्मों के बारे में-
-
एनएच 10 की सफलता के बाद अनुष्का ने बतौर प्रोड्यूसर अपनी अगली फिल्म फिल्लौरी प्रोड्यूस की है। ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा फिल्म उड़ता पंजाब फेम दिलजीत दोसांज भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म फिल्लौरी में अनुष्का एक भूत के रोल में नजर आ रही हैं। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली है। बतौर प्रोड्यूसर यह अनुष्का की दूसरी फिल्म है।
-
अपनी अगली आने वाली फिल्म द रिंग में अनुष्का एक बार फिर दर्शकों के सामने किंग खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इस फिल्म के पहले अनुष्का ने अपनी बॉलीवुड एंट्री फिल्म रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान में शाहरुख के साथ काम किया है। द रिंग में वे एक टूरिस्ट का रोल अदा करेंगी वहीं ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
-
फिल्म कनेडा में अनुष्का एक बार फिर अभिनेता दिलजीत दोसांज के साथ अभिनय करती नजर आयेंगी। और साथ में होंगे अर्जुन कपूर। ये फिल्म कैनेडा के पंजाबी उच्चारण कनेडा से इंस्पायर होगी। कनेडा एक रोमांटिक कॉमेडी बताई जा रही है। ये फिल्म 2018 में रिलीज होगी।
-
संजय दत्त की आने वाली चर्चित फिल्म बायोपिक 'दत्त' में अनुष्का शर्मा भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। वहीं, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मनीषा कोइराला भी लीड़ रोल में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि ये फिल्म इसी साल 2017 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।