-
अनुष्का शर्मा के कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू की जोर-शोर से चर्चा चल रही है।
-
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं।
-
अनुष्का इस इवेंट में उस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी जिसमें सिनेमा की दुनिया में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
-
इस इवेंट में अनुष्का शर्मा ‘टाइटैनिक’ एक्ट्रेस केट विंसलेट के साथ होंगी।
-
इसकी जानकारी फ्रेंच एंबैसडर, इंडिया के इमैनुएल लेनिन ने दी है।
-
एंबैसडर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।
-
बता दें कि इस साल 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 16 मई से 27 मई के बीच सेलिब्रेट किया जा रहा है।