-
सबको दिल धड़कने दो का ज्ञान देने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों क्रिकेटर बॉयफेंड्र विराट कोहली के साथ दक्षिण अफ्रीका में छुट्टियां मना रही हैं।
-
ख़बर है कि अनुष्का-विराट ने अफ्रीका में वाइल्ड लाइफ सफारी का भी जमकर लुत्फ उठाया है। दोनों दक्षिण अफ्रीका के कुरुबर नेशनल पार्क में ठहरे हुए हैं।
-
हाल ही में विराट ने एक फोटो सोशल मीडिया में शेयर की, जिसमें वह पूल के किनारे आराम के मूड में नजर आए। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘चिलिंग इन द वाइल्ड। पीसफुल।’
-
सूत्रों के मुताबिक विराट और अनुष्का दक्षिण अफ्रीका में पूरे 2 हफ्ते बिताने वाले हैं।
-
वैसे अब यह बात किसी से छिपी नहीं है कि अनुष्का और विराट रिलेशनशिप में हैं। दोनों लगभग हर जगह साथ ही दिखाई देते हैं।