-
Anjana Sukhani: अभिनेत्री और मॉडल अंजना सुखानी का आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर 1978 को जयपुर में हुआ। अंजना ने करियर के शुरुआती दौर में टीवी एड में काम किया है।
-
आपको बता दें कि वो कैड्बरी चॉकलेट के विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के साथ अंजना नजर आई थीं। उस ए़ड से उन्हें खासा पसंद किया गया था।
-
अंजना एक मॉडल हैं। उन्हें फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारे जानते हैं। 'घर जाएगी' गाने से अंजना को एक नई पहचान मिली थी। उसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में काफी काम किया।
-
सलाम-ए-इश्क, गोलमाल रिटर्न्स, गुड़ न्यूज़, शानदार, साहब बीवी और गैंगस्टर रिटंर्स और जश्न आदि फिल्मों में उन्हें देखा गया है।
-
आपको बता दें कि अंजना के करीबियों का कहना है कि वह बहुत खुशमिजाज हैं और अक्सर हंसते-मुस्कुराते हुए ही अपनी लाइफ स्पेंड करना पसंद करती हैं।
उन्हें 'फियर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी' में भी देखा गया था। फोटो साभार – सोशल मीडिया
