-
बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Pandey) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके अफेयर की खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच उन्होंने बिकिनी लुक फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की है। (Photo- Ananya Pandey/Insta)
-
अनन्या पांडे हाल ही में यूरोप वेकेशन से लौटी हैं। उन्हें और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ मगर अलग-अलग एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। भारत वापस आने के बाद उन्होंने वेकेशन से बिकिनी में फोटोज शेयर की है। (Photo- Ananya Pandey/Insta)
-
‘पति पत्नी और वो’ फेम एक्ट्रेस ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। अनन्या का बिकिनी लुक काफी जबरदस्त है। इस पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं, जहां लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं वहीं, कुछ इस फोटो पर सवाल खड़े कर रहे हैं। (Photo- Ananya Pandey/Insta)
-
अगर अनन्या पांडे की फोटोज पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘इस फोटो को आदित्य रॉय कपूर ने क्लिक की है?’ दूसरे ने लिखा, ‘आदित्य को पोस्ट करो।’ तीसरे ने लिखा, ‘नाइट मैनेजर कहां है?’ (Photo- Ananya Pandey/Insta)
-
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस का बिकिनी लुक देख लिखा, ‘आदित्य रॉय कपूर की च्वॉइस भी ठीक ही है।’ इसी तरह से लोग अनन्या पांडे के बिकिनी लुक को देखकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तस्वीरों पर आदित्य पर निशाना साध रहे हैं। (Photo- Ananya Pandey/Insta)
-
अब अगर अनन्या पांडे के बिकिनी लुक की बात की जाए तो स्काई ब्लू कलर की बिकिनी में मिरर सेल्फी लेते तो पूल के किनारे नारियल पानी का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उनका लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। (Photo- Ananya Pandey/Insta)
-
बहरहाल, इन दिनों अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के डेटिंग की खबरें जोरों पर हैं। वेकेशन से एक तस्वीर भी इनकी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों के बीच काफी क्लोज बॉन्डिंग देखने के लिए मिली थी। हालांकि, अभी दोनों में से किसी ने भी अपने लव लाइफ को लेकर ऑफिशियल ऐलान नही किया है। (Photo- Ananya Pandey/Insta)
