-
अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 12 जुलाई को कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। शादी से पहले कपल के दो प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं। पहला जामनगर में दूसरा क्रूज पार्टी। ऐसे में अब इनका वेडिंग फंक्शन मुंबई में एंटीलिया में रखा गया है। शादी से पहले की हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में शुरू हो गई हैं। बीते दिन ही हल्दी के बाद मेहंदी का कार्यक्रम था, जिसमें बॉलीवुड के स्टार्स पहुंचे थे। (Photo- Jansatta)
-
बुधवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले एंटीलिया में शिव शक्ति पूजा का आयोजन किया गया। इसके अलावा मेहंदी सेरेमनी और गरबा नाइट भी हुई। इसमें फंक्शन में रणवीर सिंह, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, संजय दत्त समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। (Photo- Jansatta)
-
अनंत-राधिका की मेहंदी सेरेमनी में रणवीर सिंह को कुर्ते में देखा गया। इससे पहले वो हल्दी सेरेमनी में भी येलो कुर्ते में नजर आए थे। इस दौरान उनका लुक देखते ही बना था। (Photo- Jansatta)
-
अनंत राधिक की मेहंदी में अनन्या पांडे को लहंगे में देखा गया। उनका सिंपल लुक और न्यूड मेकअप फैंस को खूब भा गया। (Photo- Jansatta)
-
वहीं, जान्हवी कपूर लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वो अंबानी के हर फंक्शन में लहंगे में नजर आ रही हैं। उनका लहंगे वाला आउटफिट कमाल का है, जिसमें उनके लुक से नजर भी हटा पाना काफी मुश्किल हो रहा है। (Photo- Jansatta)
-
शनाया कपूर ने सादगी भरे लुक में फैंस का दिल ही जीत लिया है। उन्हें शरारे स्टाइल वाली ड्रेस में देखा गया। इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था। (Photo- Jansatta)
-
यही नहीं, शनाया कपूर ने अनंत-राधिका की मेहंदी सेरेमनी में अपने हाथों में मेहंदी भी लगवाई। इस दौरान की फोटोज को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उनका सादगी भरा लुक फैंस का दिल जीत रहा है। (Photo- Shanaya Kapoor/Insta)
