-
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी कि 12 जुलाई को कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। अंबानी फैमिली वेन्यू पहुंच गई है। वहीं, गेस्ट भी एक-एक करके पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी लगभग पहुंच रहे हैं। इसी बीच कुछ सेलेब्स की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें उनका डैशिंग अंदाज देखने के लिए मिला है। वहीं, दूल्हा बनने वाले अनंत अंबानी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। (Photo- Jansatta)
-
अनंत अंबानी की शादी में पूरी फैमिली पहुंच चुकी है। इस दौरान मुकेश अंबानी ने अनंत, बेटी-दामाद, बड़ा बेटा-बहू के साथ एक ही फ्रेम में जमकर पोज दिया। (Photo- Jansatta)
-
अनंत राधिका के वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने के लिए जैकी श्रॉफ वेन्यू पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्हें धोती में देखा गया। उन्होंने हाथ में पौधा लिया हुआ था। पार्टी में एक्टर के अलग अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। (Photo- Jansatta)
-
अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन में अनन्या पांडे पहुंच चुकी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस को येलो कलर के लहंगे में देखा गया। उनके बैक पर ‘अनंत ब्रिगेड’ लिखा हुआ था। (Photo- Jansatta)
-
वहीं, इस फंक्शन में सारा अली खान को भाई इब्राहिम अली खान के साथ देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने लहंगा कैरी किया था। वहीं, इब्राहिम क ब्लैक सूट में देखा गया। दोनों साथ में जंच रहे थे। (Photo- Jansatta)
-
इसके साथ ही शिखर पहाड़िया के भाई वीर और जावेद जाफरी को सेम ड्रेस में देखा गया। दोनों वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने पहुंचे और उन्होंने एक जैसी ड्रेस पहनी थी। (Photo- Jansatta)
-
अनंत राधिका की वेडिंग को अटेंड करने के लिए रेसलर जॉन सीना इंडिया आए हैं। वो वेडिंग वेन्यू पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्हें सूट में देखा गया, जिसमें रेसलर खूब जंच रहे हैं। (Photo- Jansatta)
-
अनंत राधिका के वेडिंग फंक्शन में राज कुमार राव ने पत्नी चित्र लेखा के साथ कपल एंट्री की। इस दौरान चित्रलेखा ने रेड कलर का लहंगा कैरी किया था। वहीं, व्हाइट और पिंक ड्रेस में राज कुमार भी कम नहीं लगे। (Photo- Jansatta)
