महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस बॉलिवुड में बतौर प्लेबैक सिंगर डब्यू करने जा रही हैं। 4 मार्च को रीलीज होने जा रही प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल के लिए उन्होंने अपना पहला गाना रिकार्ड किया है। अमृता का यह गाना 'सब धन माटी' ऑनलाइन रीलीज हो चुका है। -
अमृता ने फिल्म में भक्तिमय गाना गाया है। उन्होंने बताया कि इस गाने के लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली है।
-
उन्होंने कहा कि, "यह बेहद शानदान अनुभव था। गीत के बोल मनोज मुनताशिर ने लिखे हैं और संगीत दिया है सलीम-सुलेमान ने, बोल इतने अच्छे थे कि मैं इस गीत में पूरी तरह खो गई थी।"
अमृता ने बताया कि जब इस गाने का ऑफर उनके पास आया तब वो किसी दूसरी फिल्म के गाने के लिए रिकॉर्डिंग कर रही थी। उन्होंने कहा, " जब प्रकाश सर ने मेरी आवाज सुनी उन्हें लगा उनकी फिल्म की सिच्यूएशन में मेरी आवाज ठीक रहेगी।" -
अपने पति के बारे में उन्होंने कहा कि, " वे बेहद खुश हैं और उन्हें गाना भी बेहद पसंद आया है। जय गंगाजल एक महीला प्रधान फिल्म हैं उन्होंने इसे सही शुरुआत बताया है।"
-
जय गंगाजल के गाने की रिकॉर्डिंग में डेढ़ दिन का समय लगा।
-
अमृता फडणवीस पेशे से बैंकर हैं। जब देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री चुने गए तब वो अपनी बेटी दिविजा के साथ मुंबई आ गई।
-
अमृता एक फंक्शन के दौरान।
