-
टेलीविजन पर साल 2017 में पोरस, भूतू, लाडो 2, बिग बॉस 11 जैसे कई ऐसे टीवी शो हैं जिन्होंने चैनल पर आते के साथ दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली है। वहीं अब नया साल शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं और टीवी शो निर्माता अपने नए धारावाहिकों के साथ दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करने जा रहे हैं। जल्द शुरू होने वाले ये टीवी शो अलग कॉन्सेप्ट और अलग कहानी के साथ दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश करेंगे। आज बात करते हैं ऐसे ही कुथ टीवी शो की जो साल 2018 में टीवी पर नजर आएंगे।
-
सबसे पहले बात करते हैं टीवी शो बेलन वाली बहू की। ये शो कलर्स चैनल पर जनवरी में प्रसारित होगा। इस शो के जरिए एक्ट्रेस क्रिस्टल डीसूजा दर्शकों को हंसाती नजर आएंगी।
-
कॉमेडी शो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाला चैनल सब टीवी बहुत जल्द जीजाजी छत पर हैं लेकर आएगा। इस शो के प्रोमो दर्शकों के बीच आने शुरू हो गए हैं। ये शो 9 जनवरी से टीवी पर नजर आएगा। इसमें लीड रोल में योगेश त्रिपाठी, अनूप उपाध्याय, करुणा माहेश्वरी लीड रोल में दिखाई देंगे।
-
टीवी शो बेहद के बाद एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अब बेपनाह में नजर आएंगी। इस शो में वह नमिता दूबे, हर्षद चोपड़ा और सहबान आजिम के साथ दिखेंगी। ये शो जनवरी में कलर्स चैनल पर आएगा।
-
साल की शुरुआत में ही युवाओं का पसंदीदा रिएलिटी शो एमटीवी रोडीज एक्सट्रीम दर्शकों के बीच दस्तक देगा। इस शो में रणविजय सिंह, नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और निखिल चिनप्पा जज के रूप में नजर आएंगे।
-
स्टार प्लस भी एक नए रिएलिटी शो को लेकर आ रहा है। ये शो युवाओं को एक्टिंग में हाथ आजमाने का मौका देगा। इस शो का नाम इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार है। इसमें जज की भूमिका में रोहित शेट्टी और करण जौहर नजर आएंगे।
-
जनवरी में ही एक और टीवी शो दर्शकों के बीच दस्तक देगा। उसका नाम है जय कन्हैया लाल की। इस टीवी शो में स्वेता भट्टाचार्या, दिवाकर डे लीड रोल में दिखाई देंगे। ये शो स्टार भारत पर रात 9.30 बजे प्रसारित होगा।
-
सोनी टीवी बहुत जल्द पृथ्वी वल्लभ नाम के शो की एंट्री होने वाली है। इस शो में सोनारिका भदौरिया, आशीष शर्मा लीड रोल में दिखाई देंगे। ये शो साल 2018 की शुरुआत में ही सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।
-
साल 2018 में एकता कपूर का सबसे चर्चित रहने वाला शो नागिन 3 दर्शकों के बीच आएगा। इस बार शो में मौनी रॉय और अदा खान नजर नहीं आएंगे। ये शो इस बार भी कलर्स चैनल पर आएगा।