-
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को तीन साल हो गए। दोनों ने 14 अप्रैल को अपना तीसरा एनिवर्सरी बनाया। आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री स्टार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। (Photo: Prime Video)
-
आलिया भट्ट अब तक करीब 24 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसमें से कुछ ही फिल्में फ्लॉप रहीं और करीब 19 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहीं. आइए जानते हैं उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। (Photo: Prime Video)
-
स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Student of the Year)
आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से कदम रखा था जिसका बजट करीब 59 करोड़ रुपये था और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 97 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। (Photo: Prime Video) -
हाईवे (Highway)
साल 2014 में आई आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म हाईवे को बनाने में 25 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और कमाई करीब 47 करोड़ रुपये हुई थी। इसमें आलिया भट्ट की एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी। ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। (Photo: Prime Video) -
2 States
साल 2014 में ही आई आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म 2 स्टेट्स का बजट 45 करोड़ रुपये था और बिजनेस करीब 175 करोड़ रुपये का हुआ था। ये आलिया भट्ट की 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म थी। इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। (Photo: Jio Hotstar) -
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (Humpty Sharma Ki Dulhania)
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया भी 2014 में ही रिलीज हुई थी जिसका बजट 33 करोड़ रुपये और कलेक्शन 119 करोड़ रुपये था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। (Photo: Prime Video) -
कपूर एंड सन्स (Kapoor & Sons)
करीब 28 करोड़ रुपये में बनी आलिया भट्ट स्टारर फिल्म कपूर एंड सन्स ने सिनेमाघरों में लगभग 148 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Photo: Netflix) -
उड़ता पंजाब (Udta Punjab)
साल 2016 में आई फिल्म उड़ता पंजाब में आलिया भट्ट के एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म का बजट करीब 34 करोड़ रुपये था और कलेक्शन लगभग 96 करोड़ रुपये का किया था। ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। (Photo: Netflix) क्या है ADHD डिसऑर्डर जिससे जूझ रहीं हैं आलिया भट्ट, जानें इसके लक्षण? -
डियर जिंदगी (Dear Zindagi)
आलिया भट्ट ने साल 2016 में फिल्म डियर जिंदगी में पहली बार किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था। करीब 22 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 138 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को भी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Photo: Netflix) -
बद्रीनाथ की दुल्हनिया (Badrinath Ki Dulhania)
बद्रीनाथ की दुल्हनिया में आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन भी थे। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म का बजट करीब 39 करोड़ रुपये था और बॉक्स ऑफिस पर इसने लगभग 200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Photo: Netflix) -
राजी (Raazi)
साल 2018 में आई फिल्म राजी में आलिया भट्ट की बेहतरीन अदाकारी के लिए लोगों ने खूब सराहना की थी। 35-40 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से भी अधिक का कलेक्शन किया था। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। (Photo: Prime Video) -
गली बॉय (Gully Boy)
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय को बनाने में 60 से 70 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 238 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसे भी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। (Photo: Prime Video) -
गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)
गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट की अदाकारी की खूब तारीफ हुई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये था और इसने 209 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। (Photo: Netflix) -
आरआरआर (RRR)
साल 2022 में आई फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड मिला था। फिल्म का बजट 550 करोड़ और कलेक्शन 1,253 से 1,387 करोड़ रुपये के बीच में था। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Photo: Netflix) -
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani)
करीब 160 करोड़ रुपये में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने सिनेमाघरों में लगभग 355 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये मूवी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। (Photo: Prime Video) आलिया भट्ट की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म कौन सी है? 1,253 करोड़ रुपये से अधिक था कलेक्शन
