-
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: आलिया भट्ट और ऱणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लगभग तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर तल रही चर्चा की मानें तो दोनों अप्रैल महीने में शादी कर लेंगे।
-
सोनम कपूर के साथ फिल्म सांवरिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणबीर कपूर ने कई ऐसी फिल्में की हैं जिनमें वह शादी को बीच में ही छोड़कर भाग जाते हैं। आइए डालते हैं ऐसी ही फिल्मों पर एक नजर:
-
फिल्म बचना ऐ हसीनों में रणबीर कपूर की शादी बिपाशा के साथ होने वाली होती है। लेकिन शादी से ठीक पहले वह बिपाशा और देश छोड़ चले जाते हैं।
-
रॉकस्टार रणबीर के करियर की सफलतम फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में भी वह अपनी मोहब्बत नरगिस फाकरी की किसी औऱ के साथ हो रही शादी को बीच में ही छोड़कर चले जाते हैं।
-
फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा की शादी में शामिल तो होते हैं लेकिन शादी को बीच में ही छोड़कर चले जाते हैं।
-
ये जवानी है दीवानी भी ऐसी ही फिल्म है जिसमें वह शादी छोड़ चुपचाप निकल जाते हैं। ये शादी होती है रणबीर की दोस्त कल्कि की।
