-
राजीव हरिओम भाटिया ने अक्षय कुमार बन ऐसा हुनर दिखाया कि आज उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप सुपरस्टार्स में होती है। लगभग 30 सालों में 100 के करीब फिल्में कर उन्होंने हर वर्ग के दर्शकों का दिल जीता है। अक्षय एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट भी रह चुके हैं। उनके लिए मशहूर है कि वह फिल्मों में खतरनाक से खतरनाक स्टंट भी खुद से ही करने की कोशिश करते हैं। 1991 में फिल्म सौगंध से बॉलीवुड में डेब्यू से लेकर 2019 की मिशन मंगल तक, अक्षय कुमार ने हर तरह के किरदार निभाए हैं। अक्षय अपनी फिल्मों में कभी एक्शन करते दिखे तो कभी प्यार। कभी कॉमेडी से लोगों को अपना मुरीद बनाया तो कभी निगेटिव किरदार से लोगों को डराया भी। हाल के सालों में अक्षय ने राष्ट्रवाद के इर्दगिर्द घूमती फिल्मों में भी खूब हाथ आजमाया।
-
अक्षय का जन्म 9 सितंबर 1967 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था।
-
अक्षय कुमार को उनके फैंस खिलाड़ी कुमार भी कहते हैं। इसके पीछे कारण हैं अक्षय ने 1992 में आई खिलाड़ी के बाद कई फिल्में ऐसी कीं जिनमें खिलाड़ी शब्द का इस्तेमाल हुआ। जैसे- मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, मि. एंड मिसेज खिलाड़ी, खिलाड़ी 420 आदि..
-
अक्षय कुमार साल 2016 में आई फिल्म रुस्तम औऱ एयरलिफ्ट के लिए नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं।
-
अक्षय ने निगेटिव किरदारों में भी अपना जलवा दिखाया। निगेटिव किरदारों वाली कुछ यादगार फिल्में हैं- 2.0, अजनबी, ब्लू, खिलाड़ी 420 और आवारा पागल दिवाना।
-
प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें साल 2019 में सबसे ज्यदा कमाई करने वाला दुनिया का चौथा एक्टर घोषित किया है।
-
साल 2008 में अक्षय कुमार को यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर ने डॉक्टरेट की मानक उपाधि से भी नवाजा था।
-
2009 में अक्षय को भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया।
-
अक्षय आखिरी बार फिल्म मंगल मिशन में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्में हैं- सूर्यवंशी, हाउसफुल 4, गुड न्यूज और लक्ष्मी बॉम्ब।