-
बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाने वाली श्रिया सरन ने अपने रूसी बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचिव से शादी कर ली है। श्रिया और आंद्रेई की शादी 12 मार्च को उदयपुर में हुई। इस शादी में बॉलीवुड के कुछ गिने-चुने एक्टर्स ही शामिल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक शबाना आजमी के अलावा मनोज बाजपेयी ने अपनी पत्नी नेहा के साथ शादी में शिरकत की। इस तरह से अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाली श्रिया ने शादी भी गुपचुप तरीके से ही की। फिलहाल, श्रिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं, जिन्हें जमकर शेयर किया जा रहा है। हम भी आपके लिए श्रिया की शादी की कुछ खास तस्वीरें लेकर आए हैं। (All Photos: Instagram)
-
श्रिया और आंद्रेई की शादी हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई।
-
श्रिया ने इस खास मौके पर लाल रंग की साड़ी पहनी थी। वहीं, उनके रूसी दूल्हे आंद्रेई ने शेरवानी पहनी हुई थी।
-
श्रिया और आंद्रेई इस अवसर पर बड़े ही प्रसन्न नजर आए।
-
शादी में कुछ खास मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था।
-
श्रिया ने मुंबई के लोखंडवाला के अपने अपार्टमेंट में शादी रचाई।
-
श्रिया ने हमेशा ही अपने रूसी बॉयफ्रेंड से रिश्ते को मीडिया से छुपाकर रखा।
-
श्रिया के पति आंद्रेई कोशेचिव नेशनल लेवल के टेनिस खिलाड़ी होने के अलावा बिजनेसमैन भी हैं।
-
शादी की तैयारी काफी बढ़िया तरीके से की गई थी।
-
श्रिया पिछली बार तेलुगु फिल्म 'गायत्री' में एक्टर मंचु विष्णु के साथ नजर आई थीं।