-
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) संग शादी की है। ऐश्वर्या राय से पहले अभिषेक की शादी करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) से होने वाली थी। दोनों ने सगाई भी कर ली थी। हालांकि इंगेजमेंट के कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बहन संग सगाई टूटने के बाद अभिषेक बच्चन के बारे में वह क्या सोचती हैं।
-
करीना कपूर और अभिषेक बच्चन ने एक साथ फिल्म रिफ्यूजी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। दोनों अच्छे दोस्त भी थे।
-
अभिषेक बच्चन करीना कपूर के दोस्त से जीजाजी बनने वाले थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। तब ना सिर्फ करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता टूटा था बल्कि कपूर और बच्चन परिवार के रिश्तों में भी खटास पड़ी थी।
-
करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की दोस्ती भी इससे अछूती नहीं रही थी। दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।
-
सिमी ग्रेवाल संग एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया था कि भले दोनों परिवारों के बीच संबंध बिगड़ गए हों लेकिन मेरे मन में आज भी अभिषेक बच्चन के लिए पहले जैसी ही फीलिंग्स हैं।
-
करीना कपूर ने ये भी कहा था कि मुझे विश्वास है कि अभिषेक के मन में भी मेरे लिए पहले जैसा ही प्यार होगा। किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं आई होगी।
-
बता दें कि सगाई टूटने के बाद अभिषेक बच्चन ने ना तो करिश्मा और ना ही करीना कपूर के साथ कोई फिल्म साइन की।
-
All Photos: Social media
